-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: गड्ढों पर मुरम डालकर खत्म किया मामला, सड़क फिर बदहाल होने का डर
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कानड़ के दुपाड़ा सड़क से कड़ियां होते हुए भड़भूंजी तक जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: कानड़ के दुपाड़ा सड़क से कड़ियां होते हुए भड़भूंजी तक जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया। हालांकि सड़क की गुणवत्ता सुधारने के बजाय बड़े-बड़े गड्ढों में केवल मुरम डालकर खानापूर्ति कर दी गई। विभाग की इस कार्रवाई से ग्रामीणों और वाहन चालकों में नाराजगी है। लंबे समय से सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि समाचार प्रकाशित होने के बाद सड़क की स्थायी मरम्मत होगी, लेकिन विभाग ने अस्थायी मरम्मत कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान ली। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के इस मौसम में मुरम अधिक समय तक टिक नहीं पाएगी। पहली ही तेज बारिश में मुरम बह जाएगी और सड़क फिर गड्ढों में तब्दील हो जाएगी। ऐसे में दुर्घटनाओं का खतरा पहले की तरह बना रहेगा। अंचल के लोगो ने जिम्मेदार अधिकारियों से ग्राम में बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की केवल औपचारिक मरम्मत नहीं, बल्कि तकनीकी के अनुरूप डामरीकरण और स्थायी सुधार कराया जाए। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क की ऐसी दुर्दशा और विभाग की खानापूर्ति विकास कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
उत्तर प्रदेश: मूक पशुओं की सेवा में आगे आए ग्राम पंचायत अधिकारी, अपने हाथों से खिलाया हरा चारा
उत्तर प्रदेश: गंगा के हीरो विजय बहादुर निषाद, 75 से ज्यादा लोगों की बचाई जान
उत्तर प्रदेश: डीएम कार्यालय के बाहर परिवार संग आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षा कर्मियों ने बचाई जान
उत्तर प्रदेश: डीएम कार्यालय के बाहर परिवार संग आत्मदाह का प्रयास, सुरक्षा कर्मियों ने बचाई जान
उत्तर प्रदेश: राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 47 लाख नए लाभार्थी जुड़ेंगे
मध्य प्रदेश: शांति और समृद्धि की कामना के साथ एसपी ने टेका माथा, नागाजी धाम में लगाई मन्नत की अर्जी
