Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Randheer Singh , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 16/07/2026 12:45:28 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Randheer Singh ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 16/07/2026 12:45:28 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जिला पुलिस के "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" के तहत बुधवार को जानना अस्पताल परिसर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं बालिका सुरक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

राजस्थान: जिला पुलिस के "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान" के तहत बुधवार को जानना अस्पताल परिसर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं बालिका सुरक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना (IPS) के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता सहायक पुलिस अधीक्षक आशिमा वासवानी (IPS) ने की। कार्यक्रम में मेडिकल स्टाफ, महिला डॉक्टर, एएनएम, जीएनएम, आशा सहयोगिनी, मेडिकल छात्राओं, प्रशिक्षकों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। आत्मरक्षा प्रशिक्षण के दौरान महिला पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को विभिन्न सेल्फ डिफेंस तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर संभावित संकट की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा के तरीके सिखाए।

बालिका सुरक्षा संवाद के दौरान आशिमा वासवानी ने छात्राओं और मेडिकल स्टाफ को साइबर अपराध, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, डिजिटल फ्रॉड, स्टॉकिंग, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, महिला अधिकारों और संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही राजकॉप सिटीजन ऐप, पुलिस हेल्पलाइन और आपातकालीन स्थिति में त्वरित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई। एएसपी आशिमा वासवानी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल विकसित करना तथा उन्हें अपने अधिकारों और पुलिस सहायता प्रणाली के प्रति जागरूक बनाना है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने आत्मरक्षा तकनीकों का अभ्यास किया और सुरक्षा संबंधी विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए।


Featured News