Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में एएसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 16/07/2026 12:40:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 16/07/2026 12:40:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद तथा अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत कीं। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संतकबीरनगर पुलिस ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, पारदर्शी कार्यशैली और बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग निरंतर प्रतिबद्ध है।


Featured News