-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पोरसा में बिजली कंपनी का संपर्क शिविर, 26 से अधिक शिकायतों का मौके पर समाधान
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बिजली कंपनी की ओर से वार्ड नंबर 10 स्थित विजय पैलेस में विशेष संपर्क शिविर आयोजित किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बिजली कंपनी की ओर से वार्ड नंबर 10 स्थित विजय पैलेस में विशेष संपर्क शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान 26 से अधिक उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। वहीं, शिविर के माध्यम से करीब 52 हजार रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। शिविर में उपभोक्ताओं ने नवीन विद्युत कनेक्शन, बिजली बिल, खराब केबल और मीटर से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। अधिकारियों की ओर से उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक जानकारी भी दी गई। कुछ मामलों में नई विद्युत केबल और नवीन मीटर लगाए जाने का आश्वासन दिया गया। शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना रहा, ताकि उन्हें बार-बार बिजली कंपनी के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में डीई उमेश विश्वकर्मा, एई इंद्रेश्वर सिंह और जेई विवेक प्रताप भदौरिया मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर उपभोक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की।इस दौरान बिजली कंपनी के कर्मचारी देवेन्द्र कुशवाहा, जितेंद्र शर्मा, रामप्रताप सिंह तोमर, सोनू सिंह तोमर, विजय सिंह तोमर, सतेंद्र सिंह, अभय तोमर, हरिओम और कुलदीप सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। शिविर के दौरान उपभोक्ताओं को विद्युत सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के साथ बिल और कनेक्शन संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया। स्थानीय नागरिकों ने बिजली कंपनी की ओर से लगाए गए संपर्क शिविर की सराहना की। उनका कहना है कि इस तरह के शिविरों से उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और कई मामलों में मौके पर ही राहत मिल जाती है। बिजली कंपनी के इस संपर्क अभियान को उपभोक्ताओं तक सीधे पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में एक उपयोगी पहल माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर 6 साल शोषण का आरोप, 8 लाख की मांग मामले में आरोपी गिरफ्तार
