-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: वर्ल्ड फूड डे पर थांदला में सेवा की पहल, प्रोजेक्ट राइज के तहत 153 फूड पैकेट वितरित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: वर्ल्ड फूड डे के अवसर पर 53वें दाई सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन टीयूएस के फरमान के तहत प्रोजेक्ट राइज के अंतर्गत खाद्य वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बोहरा समाजजनों एवं स्थानीय
विस्तार
मध्य प्रदेश: वर्ल्ड फूड डे के अवसर पर 53वें दाई सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन टीयूएस के फरमान के तहत प्रोजेक्ट राइज के अंतर्गत खाद्य वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बोहरा समाजजनों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कुल 153 फूड पैकेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में समाज के आमिल साहब शेख हसनभाई लुकमान, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, लखन भगोरा सहित एफएमबी (FMB) टीम और पीआरओ (PRO) टीम के सदस्यों ने सहभागिता की। सभी ने मिलकर खाद्य पैकेट वितरित किए और जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने के इस सेवा कार्य में योगदान दिया। प्रोजेक्ट राइज के माध्यम से भोजन की महत्ता, जरूरतमंदों की सहायता और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। वर्ल्ड फूड डे पर आयोजित यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व और मानव सेवा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का उदाहरण बनी।
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के समर हिंडोलिया ने रोलर स्केटिंग में जीते 3 कांस्य पदक, जिले का बढ़ाया मान
उत्तर प्रदेश: जौनपुर में ट्रक ने फोर व्हीलर को मारी टक्कर, चार लोग बाल-बाल बचे; चालक फरार
वेस्ट बंगाल: धुलियान नर्सिंग होम में मरीज के परिजनों से मारपीट का आरोप, पुलिस मौके पर पहुंची
