-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति के तहत जीआईसी नजीबाबाद में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नजीजाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद में मिशन शक्ति के अंतर्गत साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को जिला विद्यालय निरीक्षक, बिजनौर के निर्देशानुसार राजकीय इंटर
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नजीजाबाद के राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद में मिशन शक्ति के अंतर्गत साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को जिला विद्यालय निरीक्षक, बिजनौर के निर्देशानुसार राजकीय इंटर कॉलेज, नजीबाबाद में शारदीय नवरात्र 2026 के अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा विषय पर एक वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का कुशल संचालन विद्यालय की मिशन शक्ति नोडल वरिष्ठ प्रवक्ता * श्री सुशील कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर नजीबाबाद क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर श्री रामवीर शर्मा , सब इंस्पेक्टर श्री नकुल शर्मा , कॉन्स्टेबल श्री शुभम गंगवार , अकुल कुमार , कु० प्रीति एवं कु० अनिता व समस्त मिशन शक्ति व साइबर सुरक्षा टीम उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में आर आई टी आई नजीबाबाद से श्री हरेंद्र सिंह अनुदेशक श्री आरिफ अली खान अनुदेशक एवं समाज कल्याण विभाग से श्री अमरदीप सिंह श्री अतुल कुमार आदि के द्वारा बालक एवं बालिकाओं को गाइडेंस प्रोगाम हेतु उज्जवल भविष्य के लिए अनेक प्रकार की जानकारी प्रदान की गई तत्पश्चात मिशन शक्ति व साइबर क्राइम टीम द्वारा साइबर क्राइम से संबंधित लाइव प्रसारण के माध्यम से छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, रेड फ्लैग,आत्म-सुरक्षा एवं मिशन शक्ति अभियान के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में इस कार्यशाला में विद्यालय एम०डी०एस० नजीबाबाद,जी०आई०सी० नजीबाबाद एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज नजीबाबाद के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता *श्री सुशील कुमार ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति सदैव जागरूक रहने का संदेश दिया। अंत में वरिष्ठ प्रवक्ता श्री सुशील कुमार सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और बालक एवं बालिकाएं देश का भविष्य उज्जवल की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक *श्री रोहित कुमार ,श्री कुलबीर कुमार, मोहम्मद उस्मान ,मोहम्मद अंसारी का सहयोग रहा। थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर।
उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त, डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के शिव कुमार नवल को पत्रकारिता में योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि
उत्तर प्रदेश: पेड़ों की छंटाई न होने से अंधेरे में डूबीं आदर्श बिहार सोसाइटी की सड़कें
उत्तर प्रदेश: रामलीला का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार
