-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को चलेगा विशेष अभियान, हर बूथ पर मौजूद रहेंगे बीएलओ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे लोगों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए 17 और 24 अक्टूबर 2026 को विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे लोगों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए 17 और 24 अक्टूबर 2026 को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में 15 अक्टूबर को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से छूटे पात्र नागरिकों और नए मतदाताओं के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दोनों दिनों में जिले के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। उनके पास नाम दर्ज कराने के लिए पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 उपलब्ध रहेंगे। बैठक में अपील की गई कि पात्र नागरिक विशेष अभियान के दौरान अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन करें। इसके लिए अद्यतन फोटो, जन्मतिथि और निवास से संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां साथ ले जाने की सलाह दी गई। परिवार के किसी सदस्य के मतदाता फोटो पहचान पत्र की संख्या उपलब्ध होने पर उसे भी साथ ले जाया जा सकता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नागरिक भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6, नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, विवरण में संशोधन या निवास स्थान बदलने के लिए फॉर्म-8 का उपयोग किया जा सकता है। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंटों को सक्रिय करने और अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इस बैठक में कांग्रेस के रविकान्त राय, समाजवादी पार्टी के राजेश कुमार यादव और निजामुद्दीन खां, भारतीय जनता पार्टी के राजन प्रजापति, बहुजन समाज पार्टी के आदित्य कुशवाहा और जनक राम तथा आम आदमी पार्टी के जावेद अहमद सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त, डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के शिव कुमार नवल को पत्रकारिता में योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि
उत्तर प्रदेश: पेड़ों की छंटाई न होने से अंधेरे में डूबीं आदर्श बिहार सोसाइटी की सड़कें
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति के तहत जीआईसी नजीबाबाद में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित
उत्तर प्रदेश: रामलीला का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार
