-
☰
No image found.
राजस्थान: विधानसभा में आधुनिक अंडर व्हीकल सर्विलांस सिस्टम हुआ शुरू, 1.06 करोड़ रुपये की लागत से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आधुनिक अंडर व्हीकल सर्विलांस सिस्टम (UVSS) स्थापित किया गया है।
विस्तार
राजस्थान: विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आधुनिक अंडर व्हीकल सर्विलांस सिस्टम (UVSS) स्थापित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रिमोट से बटन दबाकर इस प्रणाली का उद्घाटन किया। इस तकनीक के जरिए विधानसभा परिसर में प्रवेश करने वाले वाहनों के निचले हिस्से की जांच करना आसान होगा और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने में भी मदद मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि लोकसभा सचिवालय की तर्ज पर शुरू की गई इस व्यवस्था पर करीब 1 करोड़ 6 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। यह सिस्टम विधानसभा के प्रवेश द्वार संख्या 6, 7 और 8 पर लगाया गया है। बूम बैरियर से संचालित इस प्रणाली का उद्देश्य वाहनों की सुरक्षा जांच को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाना है।
इस आधुनिक सिस्टम में विशेष कैमरे, इमेज कैप्चर उपकरण, प्रकाश व्यवस्था, डिस्प्ले स्क्रीन और तस्वीरों का विश्लेषण करने वाले सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी मदद से वाहन के निचले हिस्से की स्पष्ट तस्वीरें प्राप्त की जा सकती हैं, जिससे सामान्य जांच के दौरान छूट जाने वाले हिस्सों का भी निरीक्षण किया जा सकेगा। जरूरत पड़ने पर वाहनों की तस्वीरें और प्रवेश से जुड़े रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखे जा सकेंगे। देवनानी ने कहा कि विधानसभा एक महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थान है, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आगंतुकों का लगातार आवागमन होता है। ऐसे में सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने विधानसभा में अपग्रेड की गई वायरलेस सेट व्यवस्था का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के.के. शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त, डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के शिव कुमार नवल को पत्रकारिता में योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि
उत्तर प्रदेश: पेड़ों की छंटाई न होने से अंधेरे में डूबीं आदर्श बिहार सोसाइटी की सड़कें
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति के तहत जीआईसी नजीबाबाद में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित
उत्तर प्रदेश: रामलीला का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार
