-
☰
No image found.
राजस्थान: पत्रकार आवास योजना में 70 प्रतिशत तक छूट देने की हुई मांग, 144 फ्लैट बढ़ाकर 288 करने का हुआ सुझाव
- Photo by : social medial
संक्षेप
राजस्थान: जयपुर में पत्रकारों के लिए प्रस्तावित विशिष्ट पंजीकरण योजना-2026 में फ्लैटों की कीमत और पंजीकरण राशि कम करने की मांग उठी है।
विस्तार
राजस्थान: जयपुर में पत्रकारों के लिए प्रस्तावित विशिष्ट पंजीकरण योजना-2026 में फ्लैटों की कीमत और पंजीकरण राशि कम करने की मांग उठी है। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर योजना में संशोधन करने और इसे श्रमजीवी पत्रकारों की आर्थिक स्थिति के अनुरूप बनाने की अपील की है। जार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी और महासचिव सुरेश पारीक ने ज्ञापन में कहा कि योजना के तहत फ्लैटों की कीमत 70 लाख रुपये से अधिक और पंजीकरण राशि करीब 7.19 लाख रुपये निर्धारित होने से अधिकांश पत्रकारों के लिए घर खरीदना मुश्किल हो सकता है। संगठन ने फ्लैटों की कीमत में 70 प्रतिशत तक छूट देने, पंजीकरण राशि कम करने और आसान किस्तों की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन ने योजना में पात्रता के लिए वार्षिक आय सीमा तीन लाख रुपये निर्धारित करने का सुझाव दिया है। साथ ही, प्रस्तावित 144 फ्लैटों की संख्या बढ़ाकर कम से कम 288 करने और योजना को केवल जयपुर तक सीमित रखने के बजाय राजस्थान के सभी जिलों में लागू करने की मांग की है। ज्ञापन में जेडीए की मानसरोवर पत्रकार कॉलोनी में भूखंड आवंटन के दौरान दी गई लगभग 70 प्रतिशत छूट का उदाहरण देते हुए आवासन मंडल की योजना में भी इसी तरह की रियायत देने की अपील की गई है। जार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि कई श्रमजीवी पत्रकार सीमित आय में अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में महंगे फ्लैट और भारी पंजीकरण राशि के कारण उनके लिए इस योजना का लाभ उठाना कठिन हो सकता है। उन्होंने राज्य
उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त, डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के शिव कुमार नवल को पत्रकारिता में योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि
उत्तर प्रदेश: पेड़ों की छंटाई न होने से अंधेरे में डूबीं आदर्श बिहार सोसाइटी की सड़कें
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति के तहत जीआईसी नजीबाबाद में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित
उत्तर प्रदेश: रामलीला का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार
