Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: फुटबॉल ट्रायल में 45 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 10 का हुआ चयन,जूनियर बास्केटबॉल के ट्रायल होंगे आज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 16/10/2026 11:16:29 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 16/10/2026 11:16:29 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जनपद में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला खेल कार्यालय की ओर से फुटबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जनपद में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला खेल कार्यालय की ओर से फुटबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोराबाजार में 15 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 30 अक्टूबर 2026 तक वाराणसी में होना है। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 18 अक्टूबर को वाराणसी मंडल के ट्रायल में डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में प्रतिभाग करेंगे।

फुटबॉल चयन ट्रायल फुटबॉल कोच संगीता यादव, जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव मो. मोईन, संघ से जुड़े इंतजार शेख, राष्ट्रीय खिलाड़ी मो. अजीम और क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुआ। वहीं, प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 16 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ियों को सुबह 10 बजे तक अपनी प्रविष्टि देनी होगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 28 से 31 अक्टूबर 2026 तक अलीगढ़ में आयोजित होगी। चयनित खिलाड़ियों को 18 अक्टूबर को डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा में वाराणसी मंडल के चयन ट्रायल में हिस्सा लेना होगा। बास्केटबॉल ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। जूनियर बालक वर्ग में वही खिलाड़ी पात्र होंगे, जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2008 या उसके बाद की है। जिला खेल कार्यालय की ओर से खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की गई है।


Featured News