-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: स्वर्गीय वेद प्रकाश वर्मा की स्मृति में वृद्धाश्रम में हुआ सेवा कार्यक्रम, अमेरिका से पहुंचीं बेटी ने बुजुर्गों को कराया भोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: औरैया जनपद के आनेपुर स्थित माधव हैप्पी ओल्ड एज होम में स्वर्गीय वेद प्रकाश वर्मा की स्मृति में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: औरैया जनपद के आनेपुर स्थित माधव हैप्पी ओल्ड एज होम में स्वर्गीय वेद प्रकाश वर्मा की स्मृति में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पितृ पक्ष के समापन के अवसर पर उनकी पुत्री नीलम वर्मा अमेरिका से अपने परिवार के साथ वृद्धाश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने बुजुर्गों को दोपहर का भोजन कराया और अंगवस्त्र, मिठाई, फल व स्टील की पानी की बोतलें भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान नीलम वर्मा ने वृद्धजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान बुजुर्गों ने अपने जीवन के संघर्षों और अकेलेपन से जुड़े अनुभव साझा किए। उनकी बातें सुनकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। नीलम वर्मा ने बताया कि वह लंबे समय से इस वृद्धाश्रम में आकर बुजुर्गों की सेवा करना चाहती थीं। अपने दिवंगत पिता की स्मृति में बुजुर्गों के बीच समय बिताना उनके लिए संतोषजनक अनुभव रहा।
इस अवसर पर संजीव वर्मा ने भी वृद्धजनों को सम्मानित किया, जबकि रत्नेश वर्मा ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत में आश्रम के बुजुर्गों ने अतिथियों का तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत किया। माधव हैप्पी ओल्ड एज होम के संस्थापक डॉ. राजवर्धन शुक्ला ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद से समाज को मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने लोगों से बुजुर्गों की सेवा करने, उन्हें सम्मान देने और उनके साथ समय बिताने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात कवि गोपाल पांडे ने किया। इस दौरान जय त्रिपाठी, डॉ. अनवेष वर्मा, सोनी वर्मा, आयुष वर्मा, कन्हैया पोरवाल और वृद्धाश्रम के प्रबंधक नरेंद्र पाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज को बुजुर्गों की सेवा, सम्मान और देखभाल का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान करना भारतीय संस्कारों और मानवीय मूल्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त, डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के शिव कुमार नवल को पत्रकारिता में योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि
उत्तर प्रदेश: पेड़ों की छंटाई न होने से अंधेरे में डूबीं आदर्श बिहार सोसाइटी की सड़कें
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति के तहत जीआईसी नजीबाबाद में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित
उत्तर प्रदेश: रामलीला का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार
