-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता अभियान हुआ शुरू, महिलाओं और बालिकाओं को दी सुरक्षा संबंधी जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसके अंतर्गत मुहम्मदाबाद, नंदगंज, खानपुर सहित जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। अभियान के दौरान कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े अधिकारों और सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने पंफलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में भी बताया। पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 112 आपातकालीन पुलिस सेवा की जानकारी दी। इसके अलावा 1930 साइबर हेल्पलाइन, 102 और 108 एंबुलेंस सेवा, 101 अग्निशमन सेवा तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध लिंक और वेबसाइट से सतर्क रहने तथा ऑनलाइन ठगी की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के संबंध में भी बताया गया। मिशन शक्ति टीमों ने स्थानीय थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के बारे में जानकारी देते हुए निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति भी महिलाओं को जागरूक किया। पुलिस विभाग के इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और जरूरत पड़ने पर उपलब्ध सहायता सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है।
उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त, डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के शिव कुमार नवल को पत्रकारिता में योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि
उत्तर प्रदेश: पेड़ों की छंटाई न होने से अंधेरे में डूबीं आदर्श बिहार सोसाइटी की सड़कें
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति के तहत जीआईसी नजीबाबाद में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित
उत्तर प्रदेश: रामलीला का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार
