-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: त्योहारों से पहले परिवहन विभाग की सख्ती, 12 बसों के चालान से 1.56 लाख रुपये का जुर्माना
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद बलरामपुर में परिवहन आयुक्त महोदय, उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी महोदय, के निर्देशों के क्रम में आज 17 अक्टूबर 2026 को
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आगामी त्योहारों के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद बलरामपुर में परिवहन आयुक्त महोदय, उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी महोदय, के निर्देशों के क्रम में आज 17 अक्टूबर 2026 को यात्री बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बसों में आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट), अग्निशमन यंत्र, सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपकरणों, लाइटों तथा अन्य सुरक्षा मानकों की सघन जांच की गई। इसके अतिरिक्त बसों की छत पर निर्धारित सीमा से अधिक सामान लादने तथा चालकों द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाने की आशंका के दृष्टिगत ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच की गई। इस दौरान चालकों एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा किसी भी परिस्थिति में नशे की हालत में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 12 बसों का चालान करते हुए ₹1,56,000/- (एक लाख छप्पन हजार रुपये)की पेनाल्टी लगाई गई है।परिवहन विभाग ने बताया कि आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के चेकिंग एवं जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेंगे। वाहन संचालकों एवं चालकों से अपील की गई है कि वे सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करें।
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के समर हिंडोलिया ने रोलर स्केटिंग में जीते 3 कांस्य पदक, जिले का बढ़ाया मान
उत्तर प्रदेश: जौनपुर में ट्रक ने फोर व्हीलर को मारी टक्कर, चार लोग बाल-बाल बचे; चालक फरार
वेस्ट बंगाल: धुलियान नर्सिंग होम में मरीज के परिजनों से मारपीट का आरोप, पुलिस मौके पर पहुंची
