-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: दमोह में तेज रफ्तार कार पलटी, किशोरी समेत दो की मौत, चार हुए घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बमनी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक किशोरी और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,
विस्तार
मध्य प्रदेश: दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बमनी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक किशोरी और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मृतकों की पहचान संतोष विश्वकर्मा (24 वर्ष) और शिवानी विश्वकर्मा (14 वर्ष) के रूप में हुई है।
हीं घायल पूजा विश्वकर्मा, संगम विश्वकर्मा, अच्छेलाल विश्वकर्मा और संदीप विश्वकर्मा का जिला अस्पताल दमोह में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सभी लोग गुजरात से जौनपुर (यूपी) अपने घर लौट रहे थे, तभी बमनी के पास यह हादसा हो गया। घायलों को 108 एंबुलेंस चालक पप्पू अहिरवार एवं EMT संदीप चौरसिया द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान: गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग, ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की दी गई चेतावनी
छत्तीसगढ़: चुनाव बाद तनाव, बीजेपी नेता की दुकान में आगजनी, पुलिस की जांच शुरू
राजस्थान: हज यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत, अमन-चैन की दुआओं के साथ किया रवाना
उत्तर प्रदेश: जनगणना 2027 प्रशिक्षण का डीएम अनुपम शुक्ला ने किया निरीक्षण, शुद्धता पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में धारा-163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर रोक; कटरियां गांव में प्रवेश प्रतिबंधित
