Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: हज यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत, अमन-चैन की दुआओं के साथ किया रवाना

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Akbar Hussain , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 27/04/2026 04:11:09 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Akbar Hussain ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 27/04/2026 04:11:09 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: अजमेर अन्दर कोट तालीमात रूहानियत कमेटी के संयोजक व अध्यक्ष एस.एम. अकबर के नेतृत्व में अन्दर कोट क्षेत्र से हज के मुकद्दस सफर पर रवाना होने वाले आजमीन का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया।

विस्तार

राजस्थान: अजमेर अन्दर कोट तालीमात रूहानियत कमेटी के संयोजक व अध्यक्ष एस.एम. अकबर के नेतृत्व में अन्दर कोट क्षेत्र से हज के मुकद्दस सफर पर रवाना होने वाले आजमीन का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। इस अवसर पर हज यात्रियों को माला, साफा, शॉल और दरगाह की दस्तार पहनाकर सम्मानित किया गया। हज यात्रा पर जाने वालों में नासिर मुल्तानी और उनकी पत्नी काफिया बेगम, गुलाम अली, रेलवे से सेवानिवृत्त अकरम सिद्दीकी और उनकी पत्नी रिटायर्ड शिक्षिका रिजवाना तबस्सुम, देहली गेट निवासी मोहम्मद हनीफ और उनकी पत्नी मलका बेगम सहित अन्य शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान उमराह से लौटे दिलशाद अंसारी, शकील खान और मुशर्रफ सिद्दीकी का भी विशेष स्वागत किया गया। दरगाह के खादिम एवं रूहानियत कमेटी के सचिव डॉ. सोहेल चिश्ती ने सभी हज यात्रियों को दस्तार बांधी और उनकी सफल यात्रा के लिए दुआ की। इस मौके पर हाजी मोईजुद्दीन बाबा ने अजमेर, राजस्थान और देश में अमन, चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई, जबकि शकील खान ने सलाम पेश किया। कार्यक्रम में एस.एम. अकबर, दिलशाद अंसारी, फरीद खान, अलीमुद्दीन खान, तनवीर सिद्दीकी, साबिर अली, इम्तियाज अंसारी, हुसैन मोहम्मद, तनवीर हुसैन और जुल्फिकार अहमद सहित कमेटी के कई सदस्य मौजूद रहे।


Featured News