Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: गौ सम्मान अभियान के तहत तहसीलों में ज्ञापन, गौहत्या प्रतिबंध की मांग तेज

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , उत्तराखंड  Edited By: Kunal, Date: 27/04/2026 05:52:14 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Likhit Pant ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 27/04/2026 05:52:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: देश भर में 27 अप्रैल 2026 को 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत एक व्यापक प्रदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

विस्तार

उत्तराखंड: देश भर में 27 अप्रैल 2026 को 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत एक व्यापक प्रदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान में शामिल संतों और गौ-सेवकों ने देश की 5,000 से अधिक तहसीलों और अनुमंडलों में गौवंश के सम्मान और संरक्षण की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत में पूर्ण रूप से गौहत्या पर प्रतिबंध लगाना, गौचर बोर्ड का गठन, केंद्रीय स्तर पर गौपालन मंत्रालय की स्थापना और गौ-संरक्षण के लिए ठोस राष्ट्रीय कानून बनाना है। अभियान के तहत, देश भर में नागरिक आज आधे दिन का अवकाश लेकर अपने घरों व गौशालाओं में गौ-पूजन कर रहे हैं। सुबह 10 बजे से विभिन्न तहसीलों और ब्लॉकों में बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर स्थानीय अधिकारियों को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंप रहे हैं। इसके साथ ही, आज दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच प्रधानमंत्री से गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा देने की मांग के लिए एक सामूहिक ट्विटर अभियान भी चलाया जा रहा है। शाम को अपने-अपने धार्मिक स्थलों पर ईश्वर की आराधना का कार्यक्रम भी निर्धारित है।

आयोजकों ने इस आंदोलन के लिए एक भविष्य की रूपरेखा भी तैयार की है। यदि इन मांगों को प्रथम चरण में पूरा नहीं किया जाता है, तो 27 जुलाई 2026 को जिला स्तर पर, 27 अक्टूबर 2026 को राज्य की राजधानी में, और 27 फरवरी 2027 को दिल्ली में 7 दिनों का धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यदि 15 अगस्त 2027 तक मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो संतों और गौ-सेवकों द्वारा आमरण अनशन का निर्णय लिया गया है। इस पूरे अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पूर्णतः अहिंसक रहने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने और सरकार या किसी संगठन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी न करने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में सोमवार को तहसील परिसर गंगोलीहाट में एक ज्ञापन तहसीलदार देवांश प्रताप के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को भेजा। ज्ञापन देने वालों में गौ सम्मान आह्वान समिति के तहसील प्रभारी चंद्र शेखर पंत,  खण्ड संघ चालक प्रताप सिंह रावत, विवेकानंद इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्र शेखर जोशी, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य चंद्र सिंह भंडारी,  भाजपा नगर अध्यक्ष संजेश मेहता, प्रधान फुटसिल हरीश दुर्गापाल, हरि प्रसाद टम्टा, भाजपा नगर महामंत्री राजेश पाठक, यूथ आर्मी के गौरव पंत, लिखित पंत, अमित वर्मा, रविन्द्र लाल वर्मा सहित कई लोग शामिल रहे।