-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: किसान आईडी अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में फॉर्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) के लिए विशेष अभियान चल रहा है, जिसका जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में फॉर्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) के लिए विशेष अभियान चल रहा है, जिसका जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आज तहसील सदर अन्तर्गत ग्राम पंचायत फतेउल्लाहपुर एवं इंग्लिश मीडियम प्राईमरी स्कूल सहेरी-1 करण्डा व तहसील सैदपुर अन्तर्गत ग्राम सचिवालय रमरेपुर, ग्राम हथौडा, ग्राम सचिवालय सिधौना एवं सी एस सी भीतरी रोड मुस्तफाचक में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर फार्मर रजिस्ट्री के कार्याे की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाय। जिलाधिकारी ने संबंधित को सभी पात्र छूटे किसानों की ई-केवाईसी व भू-अभिलेख सत्यापन (खतौनी-आधार लिंकिंग) को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये ताकि पीएम किसान योजना का लाभ मिल सके और कृषि योजनाओं (ज्ञब्ब्ए बीमा) के लिए डेटाबेस तैयार रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारी को ग्राम सचिवालयों/पंचायत भवनों का दौरा कर, त्रुटि रहित पेंडिंग मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी लेकर जन सेवा केंद्र या कृषि समन्वयक के पास जाकर किसान आईडी बनानी होगी। यदि आधार और खतौनी में नाम भिन्न है, तो उसे ठीक कराएं, अन्यथा रजिस्ट्री अमान्य हो जाएगी। विशेष रूप से खतौनी का आधार से सत्यापन (म.ज्ञल्ब्) अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि पात्र लाभार्थी ही सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उन्होने किसान भाईयो से अपील किया कि वे अपना फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें अन्यथा के दृष्टिगत शासन के लाभाकारी योजनाओ से वंचित रह रहगे। सभी जन सुविधा केंद्रों ,ग्राम पंचायतो में कैंप के माध्यम से तथा किसान द्वारा स्वयं भी अपना किसान पहचान पत्र ऑनलाइन बनाया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि खरीफ का मौसम जल्दी ही प्रारंभ होने वाला है और सरकार द्वारा खाद खरीदने के लिए किसान पहचान पत्र का होना अनिवार्य कर दिया गया है इसलिए सबसे जरूरी काम किसान भाइयों के लिए इस समय किसान पहचान पत्र बनवाना कर्मचारी गांव गांव जाकर किसानों के घर-घर संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्री बनवाने का कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन के इस अभियान में किसान भाइयों को स्वयं आगे आकर अपना सहयोग देना चाहिए। कहा कि किसान भाई अपने मोबाइल, आधार कार्ड और खतौनी लेकर जन सुविधा केंद्र अथवा गांव के कैंप में फार्मर रजिस्ट्री बनवाकर सभी सुविधाओं का लाभ उठाएं । फार्मर रजिस्ट्री के बगैर खाद के अलावा बीज,कृषि रक्षा रसायन ,कृषि यंत्र तथा विभिन्न विभागों की लाभार्थी परक योजनाओं से किसान वंचित हो जाएंगे। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, सैदुपर एवं नायब तहसीलदार सदर विजय कांत पाण्डेय, तहसीलदार सैदपुर हिमाशु सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सैदपुर कृषक एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
राजस्थान: CHC बनेगा मॉडल अस्पताल, ₹2.56 करोड़ की स्वीकृति से ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड: गौ सम्मान अभियान के तहत तहसीलों में ज्ञापन, गौहत्या प्रतिबंध की मांग तेज
मध्य प्रदेश: खाद-बीज व्यापारियों की सांकेतिक हड़ताल, 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
राजस्थान: कला में गूंजा “गौ माता राष्ट्र माता” का स्वर, वाहन रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
