-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: महिला जनसुनवाई में आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोण्डा देवीपाटन मंडल आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में सोमवार को आयुक्त कार्यालय, गोण्डा में _“मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद”_ कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोण्डा देवीपाटन मंडल आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में सोमवार को आयुक्त कार्यालय, गोण्डा में _“मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद”_ कार्यक्रम आयोजित हुआ। विशेष महिला जनसुनवाई में 14 महिलाओं ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा और उत्पीड़न से जुड़ी समस्याएं रखीं। आयुक्त ने सभी शिकायतों पर मौके से ही संबंधित अधिकारियों से बात की और 5 दिन के भीतर निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला मामलों में संवेदनशीलता, तत्परता और पारदर्शिता जरूरी है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। ग्राम कन्धरातेजी की रेनू ने लेखपाल पर वरासत दर्ज करने के बदले 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। रेनू ने बताया कि पति व ससुर की मृत्यु के बाद आवेदन किया था, लेकिन पैसे न देने पर लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगाकर मामला विवादित कर दिया। दो छोटे बच्चों के साथ रेनू को संपत्ति पर कब्जा भी नहीं मिल रहा है। आयुक्त ने अपर आयुक्त को मामले की जांच कर तुरंत वरासत दर्ज करने के आदेश दिए। साथ ही बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना, महिला को विधवा पेंशन और राशन कार्ड का लाभ देने के निर्देश डीपीओ को दिए। आयुक्त ने सभी प्रकरणों की दैनिक मॉनिटरिंग कर समयसीमा में प्रगति रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने दोहराया कि पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी तरह की उदासीनता बर्दाश्त नहीं होगी। जनसुनवाई में अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल भी मौजूद रहे।
राजस्थान: CHC बनेगा मॉडल अस्पताल, ₹2.56 करोड़ की स्वीकृति से ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
उत्तर प्रदेश: किसान आईडी अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: गौ सम्मान अभियान के तहत तहसीलों में ज्ञापन, गौहत्या प्रतिबंध की मांग तेज
मध्य प्रदेश: खाद-बीज व्यापारियों की सांकेतिक हड़ताल, 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
राजस्थान: कला में गूंजा “गौ माता राष्ट्र माता” का स्वर, वाहन रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
