Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: मुरैना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलेभर में नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया।

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/06/2026 03:45:19 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/06/2026 03:45:19 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत जिले में अपराधियों के विरुद्ध व्यापक नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना (भापुसे) के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं

विस्तार

मध्य प्रदेश: पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत जिले में अपराधियों के विरुद्ध व्यापक नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना (भापुसे) के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष नाइट कॉम्बिंग गश्त आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन में 24-25 जून 2026 की मध्यरात्रि जिले के सभी अनुभागों एवं थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। अभियान में कुल 198 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी रात सक्रिय रहे और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए अपराधियों की धरपकड़ की कार्रवाई की।

शहर मुरैना में नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदौरिया, थाना प्रभारी सिविल लाइन उदभान सिंह यादव, थाना प्रभारी स्टेशन रोड संजय बरैया, थाना प्रभारी कोतवाली हेमलता गर्ग सहित अन्य अधिकारियों एवं पुलिस बल ने विभिन्न क्षेत्रों में पैदल एवं वाहन गश्त कर अभियान को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 81 स्थायी वारंटी, 89 गिरफ्तारी वारंटी, 2 भरण-पोषण वारंटी, 1 धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी, 2 इनामी एवं फरार बदमाश तथा 5 अन्य अपराधों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस प्रकार कुल 177 अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया। इसके अलावा पुलिस ने अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए 28 हिस्ट्रीशीटर एवं गुंडों तथा 17 जिलाबदर अपराधियों का भी सत्यापन एवं चेकिंग की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि जिले में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आमजन में सुरक्षा का माहौल बना रहे।