Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पिछले 31 मंगलवार से निरंतर हो रहा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का अभियान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/06/2026 05:04:32 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/06/2026 05:04:32 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पिछले 31 मंगलवार से निरंतर हो रहा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का अभियान मुरादाबाद। सर्व प्रयास सीता रसोई ट्रस्ट के तत्वावधान में पिछले 31 मंगलवार से निरंतर हनुमान वाटिका, बुद्धि विहार

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पिछले 31 मंगलवार से निरंतर हो रहा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का अभियान मुरादाबाद। सर्व प्रयास सीता रसोई ट्रस्ट के तत्वावधान में पिछले 31 मंगलवार से निरंतर हनुमान वाटिका, बुद्धि विहार में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया जा रहा है। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में प्रत्येक मंगलवार बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, महिलाएं, युवा एवं बच्चे उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष उदयभान सिंह ने बताया कि इस आयोजन का  उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं को धार्मिक और नैतिक संस्कारों से जोड़ना तथा सामूहिक हनुमान चालीसा के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, आध्यात्मिक चेतना और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक 11 मंगलवार के पश्चात संस्था द्वारा एक भव्य सुंदरकांड पाठ तथा विशाल भंडारे का आयोजन भी इसी स्थल पर किया जाता है।

इस आयोजन में नियमित रूप से हृदयेश कुमार सिंह, इंजीनियर सुनील कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, धीरज गुप्ता, जूही माथुर, राकेश कुमार वर्मा, धर्म प्रकाश शर्मा,राजेन्द्र प्रसाद सक्सेना, सत्यप्रकाश वार्ष्णेय, सुप्रीत सिंह, जूही शर्मा, छाया गुप्ता, विवेक पांडे, दीपक गुप्ता, सुधांशु कौशिक, शरद माथुर, शिवम कुमार गुप्ता, नरेश अरोड़ा सहित अनेक श्रद्धालु अपना सहयोग प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त हनुमान वाटिका एवं आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। संस्था ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से प्रत्येक मंगलवार सायंकाल आयोजित होने वाले इस सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में सहभागिता कर धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक एकता के इस अभियान को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया है।