Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: इंस्टाग्राम पर सूट की खरीदारी के नाम पर किशोरी से 11 हजार की ठगी, दूसरे मामले में खाते से करीब 55 हजार रुपये गायब

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tarik Ali , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/11/2026 11:23:20 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Tarik Ali ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/11/2026 11:23:20 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भांडेर में ऑनलाइन ठगी का एक मामला सामने आया है जिसमें इंस्टाग्राम पर सलवार सूट, जिसकी कीमत 600 रुपए थी, की ऑनलाइन बुकिंग और उक्त सूट की राशि ऑनलाइन भुगतान करने बाद बाद में नौ अन्य अलग अलग राशि

विस्तार

मध्य प्रदेश: भांडेर में ऑनलाइन ठगी का एक मामला सामने आया है जिसमें इंस्टाग्राम पर सलवार सूट, जिसकी कीमत 600 रुपए थी, की ऑनलाइन बुकिंग और उक्त सूट की राशि ऑनलाइन भुगतान करने बाद बाद में नौ अन्य अलग अलग राशि में कुल 11 हजार रुपए सामने वाले ने किशोरी से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इस मामले के सामने आने के बाद पीड़िता किशोरी शुक्रवार को अपने पिता खालिद और चाचा तारिक अली के साथ पीएनबी बैंक शाखा भांडेर पहुंची और मैनेजर को लिखित में शिकायत दर्ज कराते हुए वहीं से साइबर मोबाइल नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एक शिकायती आवेदन भांडेर थाने पर भी दे दिया। 

इस मामले में पीड़िता ने बताया कि गुरुवार रात में इंस्टाग्राम रील देखने के दौरान सलवार सूट से संबंधित एक रील सामने आई। सलवार सूट की कीमत 600 रुपए थी। पसंद आने पर ऑनलाइन बुकिंग और राशि का ऑनलाइन भुगतान कर दिया गया। लेकिन शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक मोबाइल नंबर 7291865943 से कॉल आई। बस यहीं से इस मोबाइल नंबर से संबंधित अज्ञात व्यक्ति, जिसका नंबर ट्रू कॉलर पर मुश्ताक़ अली और पता दिल्ली शो कर रहा है, ने साढे दस बजे (डेढ़ घंटे में) तक  कॉल करते हुए कुल नौ किश्तों में 11 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। राशि ऐंठने के लिए उसने मोबाइल नंबर सहित स्कैनर का भी उपयोग किया। 

वहीं, एक अन्य साइबर फ्रॉड से संबंधित मामला भी सामने आया है। जिसमें भांडेर निवासी रवींद्र चौधरी के बैंक अकाउंट से 49,999 और 5500 इन दो किश्तों में राशि ऑनलाइन साइबर फ्रॉड करते हुए निकल गए। इस मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित रवींद्र ने बताया कि उन्होंने स्किन से संबंधित ग्वालियर ठाठीपुर स्थित एक चिकित्सक के नंबर को गूगल पर सर्च कर उस नंबर पर कॉल कर अपॉइंटमेंट तय करना चाहा। लेकिन इस नंबर पर कॉल के कुछ देर बाद दो मैसेज बैंक से प्राप्त हुए जिसमें करीब 55 हजार रुपए का ट्रांजिक्शन शो कर रहा था। इसके बाद सबसे पहले साइबर नंबर 1930 पर कॉल कर इस मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए बैंक और पुलिस थाने पर भी शिकायत दर्ज करा दी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Related News

उत्तर प्रदेश: कुलदीप प्रधान बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाज की एकता और युवाओं के उत्थान का लिया संकल्प

झारखंड: ई-किसान पोर्टल पर भूमि अभिलेखों की त्रुटियों को लेकर बसपा अध्यक्ष दर्शन राणा ने जताई नाराजगी, स्वतंत्र जांच की मांग

ओडिशा: पंडित गोदावरीश मिश्र के नाम पर बनेगा आदर्श प्राथमिक विद्यालय, विधायक आश्रित पटनायक ने किया भूमि पूजन

 मध्य प्रदेश: ABVP की अनूठी पहल, 'स्टूडेंट फॉर सेवा' अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई दीपावली

उत्तर प्रदेश: किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश: बरेली में हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई रोडवेज बस, सड़क किनारे घुसी


Featured News