Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: धनतेरस पर फर्रुखाबाद में बरसी लक्ष्मी, 80 करोड़ रुपये से अधिक की हुई खरीदारी, बाजारों में उमड़ी भारी भीड़

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 07/11/2026 01:00:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amar Deep ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 07/11/2026 01:00:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद धनतेरस के अवसर पर फर्रुखाबाद के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद धनतेरस के अवसर पर फर्रुखाबाद के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। शुक्रवार को सुबह से लेकर देर रात तक बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। वाहन, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और मोबाइल की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। व्यापारिक आंकड़ों के अनुसार, इस बार जिले में 80 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। इससे व्यापारियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। धनतेरस पर सबसे ज्यादा रौनक सराफा बाजार में दिखाई दी। नेहरू रोड, सेठ गली, फतेहगढ़ समेत प्रमुख बाजारों की 500 से अधिक छोटी-बड़ी सराफा दुकानों पर देर रात तक खरीदारी होती रही। सराफा कारोबार में 25 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होने का अनुमान है। इस बार ग्राहकों ने चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और हल्के वजन के सोने के आभूषणों को अधिक पसंद किया।

वहीं वाहन बाजार में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शुभ मुहूर्त में जिले में करीब 850 दोपहिया वाहनों की डिलीवरी हुई। इनमें लगभग 400 हीरो, 300 टीवीएस की बाइकें और 150 स्कूटी शामिल रहीं। इसके अलावा पहले से बुकिंग करा चुके 22 ग्राहकों ने नई कारों की चाबियां लेकर धनतेरस की खुशियां मनाईं। बर्तनों की दुकानों पर भी सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोहाई रोड, चौक और नेहरू रोड पर पीतल, स्टील और क्रॉकरी के बर्तनों की खूब बिक्री हुई। किसी ने डिनर सेट और बड़े बर्तन खरीदे तो किसी ने चम्मच सेट, लोटा और टिफिन की खरीदारी कर त्योहार की परंपरा निभाई।

मोबाइल बाजार में भी ग्राहकों का उत्साह कम नहीं रहा। कीपैड मोबाइल से लेकर महंगे स्मार्टफोन और आईफोन तक की खरीदारी हुई। कई शोरूम में बैंक कर्मचारियों की मदद से ग्राहकों को फाइनेंस और लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कुल मिलाकर इस बार धनतेरस फर्रुखाबाद के व्यापारियों के लिए शानदार साबित हुई। बाजारों में उमड़ी भीड़ और 80 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार ने त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया।

Related News

उत्तर प्रदेश: कुलदीप प्रधान बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाज की एकता और युवाओं के उत्थान का लिया संकल्प

झारखंड: ई-किसान पोर्टल पर भूमि अभिलेखों की त्रुटियों को लेकर बसपा अध्यक्ष दर्शन राणा ने जताई नाराजगी, स्वतंत्र जांच की मांग

ओडिशा: पंडित गोदावरीश मिश्र के नाम पर बनेगा आदर्श प्राथमिक विद्यालय, विधायक आश्रित पटनायक ने किया भूमि पूजन

 मध्य प्रदेश: ABVP की अनूठी पहल, 'स्टूडेंट फॉर सेवा' अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई दीपावली

उत्तर प्रदेश: किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने सौंपा ज्ञापन, समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश: बरेली में हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई रोडवेज बस, सड़क किनारे घुसी


Featured News