-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में NH-28 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, लग्जरी बस और ट्रक की हुई आमने-सामने टक्कर, तीन लोगो की हुई मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह NH-28 पर लबनिया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह NH-28 पर लबनिया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जा रही एक लग्जरी बस की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री की अस्पताल में मौत होने की सूचना है। वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि बस और ट्रक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को तत्काल तमकुही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सात यात्रियों को सरकारी 108 और 102 एंबुलेंस की मदद से बेहतर इलाज के लिए कुशीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतकों की संख्या और घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उत्तर प्रदेश: बरेली में हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई रोडवेज बस, सड़क किनारे घुसी
