Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: जनजातीय समाज भारत की आत्मा का अभिन्न स्वरूप है – डॉ. विक्रम पिप्पल

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/11/2026 04:49:15 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/11/2026 04:49:15 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सतनवाड़ा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर गत रविवार को सतनवाड़ा में जनजाति विमर्श को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में जनजातीय समाज के गौरवशाली इ

विस्तार

मध्य प्रदेश: सतनवाड़ा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर गत रविवार को सतनवाड़ा में जनजाति विमर्श को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया इस अवसर पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के शासकीय अधिवक्ता डॉ. विक्रम पिप्पल ने कहा कि जनजातीय समाज भारत की आत्मा का अभिन्न स्वरूप है इस समाज ने सदियों से अपनी विशिष्ट संस्कृति परंपराओं और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवनशैली के माध्यम से भारतीय सभ्यता को समृद्ध किया है
डॉ. पिप्पल ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस केवल एक आयोजन नहीं बल्कि देश के जनजातीय महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने का अवसर है भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और उनका संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है उन्होंने समाज को संगठित कर अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष किया तथा जल जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया। 


उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन हमें संदेश देता है कि अपनी संस्कृति अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए समाज को संगठित रहना चाहिए किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता जागरूकता और अपनी विरासत के प्रति सम्मान में निहित होती है, डॉ. पिप्पल ने आगे कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी विशेषता है अलग-अलग भाषा वेशभूषा और परंपराओं के बावजूद सभी समाज एक राष्ट्रीय सूत्र में बंधे हैं आवश्यकता है कि नई पीढ़ी को जनजातीय महापुरुषों के इतिहास और उनके योगदान से परिचित कराया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी सांस्कृतिक जड़ों को समझ सकें
बैठक में जनजातीय समाज के सम्मान सामाजिक समरसता सांस्कृतिक संरक्षण शिक्षा और राष्ट्र की एकता में समाज की भूमिका जैसे विषय पर भी विचार रखे गए। 

Related News

मध्य प्रदेश: करेरा और सिहोर में बजरी माफिया के बेलगाम होने के आरोप, सिंध नदी में दिन-रात चल रहा अवैध खनन

उत्तर प्रदेश: एसपी दीपक भूकर ने पुलिस कार्यालय में की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

उत्तर प्रदेश: शादी समारोह में खाने के बर्तन पर पंजों जैसे निशान मिलने से हंगामा, लॉन प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

उत्तर प्रदेश: साइबरथम सेक्टर-140ए में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन, क्षेत्र में सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता होगी मजबूत

उत्तर प्रदेश: जल जीवन मिशन और ₹1 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा, गुणवत्ता व समयसीमा पर आयुक्त सख्त

उत्तर प्रदेश: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश


Featured News