-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पिपरिया कला में स्वामित्व योजना का 80% कार्य पूरा, ग्रामीणों को जल्द मिलेंगे प्रॉपर्टी कार्ड
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'स्वामित्व योजना' के क्रियान्वयन में गाडरवारा तहसील के अंतर्गत आने वाले पटवारी हल्का नंबर 16 में इस योजना का 8 प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'स्वामित्व योजना' के क्रियान्वयन में गाडरवारा तहसील के अंतर्गत आने वाले पटवारी हल्का नंबर 16 में इस योजना का 8 प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। हल्का पटवारी शिव नारायण कौरव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में ग्रामीण आबादी भूमि के सर्वेक्षण और अभिलेख तैयार करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अब तक 80 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है और शेष बचे हुए 20 प्रतिशत कार्य को भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए हम सक्रिय है। ग्रामीणों को मिलेंगे ये प्रमुख लाभ पटवारी शिव नारायण कौरव के अनुसार, इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को उनकी आवासीय संपत्ति का वैधानिक स्वामित्व मालिकाना हक प्रदान करना है। कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों को 'अधिकार अभिलेख' (प्रॉपर्टी कार्ड) वितरित किए जाएंगे। इससे न केवल गांवों में भूमि और संपत्ति से जुड़े विवादों में कमी आएगी, बल्कि ग्रामीण अपने प्रॉपर्टी कार्ड के माध्यम से बैंकों से आसानी से ऋण (लोन) और अन्य वित्तीय योजनाओं का लाभ भी उठा सकेंगे।
क्षेत्रीय ग्रामीणों ने राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे इस त्वरित कार्य की सराहना की है।
मध्य प्रदेश: साईं खेड़ा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में SIR अभियान और संगठन मजबूती पर बनी रणनीति
