-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कार्तिक पूर्णिमा पर फर्रुखाबाद में भारी वाहनों की नो एंट्री, 24 घंटे रहेगा प्रतिबंध
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। जिले में भारी वाहनों के प्रवेश पर 24 घंटे के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। जिले में भारी वाहनों के प्रवेश पर 24 घंटे के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह रोक सोमवार शाम 6 बजे से लागू होकर 24 नवंबर की शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी। इन स्थानों पर रोके और डायवर्ट किए जाएंगे भारी वाहन कन्नौज की ओर से आने वाले मालवाहक वाहनों को गुरसहायगंज से छिबरामऊ की तरफ मोड़ दिया जाएगा। मैनपुरी के बेवर और एटा के बिराहिमपुर बॉर्डर पर ही फर्रुखाबाद आने वाले भारी वाहनों को रोक दिया जाएगा। शाहजहांपुर से आने वाले वाहनों को अल्लाहगंज और हुल्लापुर में रोका जाएगा। हरदोई की ओर से आने वाले मालवाहक वाहनों को रूपापुर में रोकने की व्यवस्था की गई है। तीन प्रमुख घाटों पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब 24 नवंबर को तड़के सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं का गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए घाटों पर पहुंचना शुरू हो जाएगा। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, जिले के तीन प्रमुख घाटों पर कुल मिलाकर करीब 2.25 लाख श्रद्धालु आ सकते हैं। इनमें सबसे अधिक पांचाल घाट पर 1 से 1.25 लाख, ढाईघाट पर 45 से 50 हजार और शृंगीरामपुर घाट पर 40 से 45 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है।
यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर और लोडर जैसे मालवाहक वाहनों को सीमाओं पर ही रोक दिया जाएगा या वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पड़ोसी जिलों—कन्नौज, मैनपुरी, एटा, शाहजहांपुर और हरदोई के पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरी निर्देश जारी करने को कहा है।
मध्य प्रदेश: साईं खेड़ा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में SIR अभियान और संगठन मजबूती पर बनी रणनीति
