Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर निकाली न्याय यात्रा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Gaurav Gill , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/11/2026 11:21:46 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Gaurav Gill ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/11/2026 11:21:46 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिन  21 नवंबर 2026 को दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के तत्वाधान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति मेरठ के नेतृत्व में पश्चिम उत्तर प्रदेश के 2

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिन  21 नवंबर 2026 को दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी मुरादाबाद के तत्वाधान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति मेरठ के नेतृत्व में पश्चिम उत्तर प्रदेश के 22  जिला मुख्यालय एवं तहसीलो पर निकाली जा रही न्याय यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार गुप्ता एवं संयोजक परवेज आलम के नेतृत्व में मुरादाबाद पहुंची जहां मुरादाबाद के अधिवक्ताओ द्वारा न्याय यात्रा में आए सभी अधिवक्ताओं का फूल मालाओ से स्वागत किया गया पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना के लिए चल रही  न्याय यात्रा का न्याय रथ कमिश्नर कार्यालय से जेल रोड होता हुआ ताड़ीखाने चौराहे,विकास मंजिल, टाउन हॉल, कोतवाली, गंज गुरहट्टी चौराहा से बालाजी मन्दिर होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची जहां पर पश्चिम उत्तर प्रदेश केंद्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा संयोजक परवेज आलम बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एवं महासचिव कपिल

 गुप्ता ने अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के नाम पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच की स्थापना को लेकर ज्ञापन सौंपा पश्चिम उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा ने कहा की यह प्रस्ताव पश्चिम उत्तर प्रदेश की सभी बारो ने मिलकर लिया है कि  वर्तमान सरकार जो विकास के बड़े-बड़े दावे करती है जो स्वयं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने की बात कहती है उसके बावजूद भी पश्चिम उत्तर प्रदेश की आम जनता हाईकोर्ट बेंच की 50 वर्ष पुरानी मांग के लिए परेशान होना पड़ रहा है इसलिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलों के सभी जिला मुख्यालय एवं तहसील बार एसोसिएशन के द्वारा यह फैसला लिया गया है कि यदि बेंच नहीं तो वोट नहीं यदि सरकार हमें बेंच नहीं देगी तो हम उसे वोट नहीं देंगे अगर कोई पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश को उसकी बेंच देने की मांग का समर्थन करती है तो एक बार हम उसे पर विचार करेंगे अन्यथा पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी अधिवक्ता किसी भी पार्टी को वोट नहीं देते हुए नोटा का उपयोग करेंगे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट ने कहा पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की मांग कोई नई मांग नहीं हैं यह मांग लगभग पांच दशको  से भी अधिक समय से चली आ रही है लेकिन सभी सरकारें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता की

 इस मांग के प्रति उदासीन  रही है कई बार सरकारों ने केंद्र और प्रदेश में अलग-अलग दलों की सरकार होने का हवाला देते हुए इस मुद्दे को टाल दिया लेकिन क्योंकि वर्तमान में देश में और प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार है ऐसे में हमारी यह मांग है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को उसकी हाईकोर्ट की बेंच  शीघ्र अति शीघ्र मिलनी चाहिए हम केंद्रीय संघर्ष समिति को यह विश्वास दिलाते हैं कि उनके नेतृत्व को जब भी जहां भी मुरादाबाद के अधिवक्ताओं की जरूरत होगी मुरादाबाद के अधिवक्ता उनके साथ इस मांग के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे केंद्रीय संघर्ष समिति के संयोजक परवेज आलम ने कहा कि 21 नवंबर 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश को चार प्रांतों में बांटने का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा था यदि वह प्रस्ताव मान लिया जाता तो प्रत्येक प्रांत की अपनी एक अलग हाईकोर्ट होती आज 21 नवंबर की तारीख है और इस बात को पूरे 15 साल हो गए हैं 

इस दौरान कई राज्यों में जिनकी जनसंख्या उत्तर प्रदेश से बहुत कम है हाई कोर्ट की कई बेंच दी जा चुकी हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में पश्चिम उत्तर प्रदेश द्वारा लगातार 50 वर्षों से मांग के बावजूद सरकार हाईकोर्ट की बेंच देने के लिए उदासीन है  सभा का संचालन मुरादाबाद बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने किया  इस अवसर पर कार्यक्रम में अंजार हुसैन,संजीव राघव, गोपाल कृष्ण द्विवेदी, सचिन शर्मा, पुनीत चौहान, आवरण अग्रवाल, रमा पांडे, सुरेश सिंह, अनिल गुप्ता, पंकज शर्मा, सुनील कुमार सक्सेना, आबिद अली मुशतर अली, शहजादा सलीम, परमाल सिंह, त्रिलोक चंद दिवाकर, राजेश दयाल, पुष्प यादव, मन्नू शर्मा, प्रदीप ठाकुर, अजय पाल, पूजा चौधरी,  प्रत्यूष यादव, सौरभ चक्रवर्ती, कुलदीप सिंह, राजीव चौधरी, दीपिका वर्मा सीता सैनी, नदीम अहमद, लुबना गजल आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे। 

Related News

मध्य प्रदेश: पिपरिया कला में स्वामित्व योजना का 80% कार्य पूरा, ग्रामीणों को जल्द मिलेंगे प्रॉपर्टी कार्ड

मध्य प्रदेश: साईं खेड़ा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में SIR अभियान और संगठन मजबूती पर बनी रणनीति

उत्तर प्रदेश: बरेली-बीसलपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से नेपाल के दो नागरिकों की मौत, छह घायल

वेस्ट बंगाल: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पुलिस की कार्रवाई, महिंद्रा चारपहिया वाहन भी जब्त; अदालत से मांगी सात दिन की रिमांड

मध्य प्रदेश: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, उदय प्रताप सिंह और जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक सहित जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर हुई नियुक्तियां

उत्तर प्रदेश: बीपीएल परिवारों की महिलाओं को 20 हजार रुपये देने की तैयारी, दो किस्तों में मिल सकती है आर्थिक सहायता


Featured News