Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: धामपुर में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए निकली जागरूकता वॉकाथॉन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raj kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/11/2026 11:23:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raj kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/11/2026 11:23:38 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नारी शक्ति के सम्मान, महिला सुरक्षा तथा महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा को रोकने के उद्देश्य से गांधी नारी कल्याण समिति के तत्वावधान में धामपुर में एक भव्य वॉकाथॉन का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नारी शक्ति के सम्मान, महिला सुरक्षा तथा महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा को रोकने के उद्देश्य से गांधी नारी कल्याण समिति के तत्वावधान में धामपुर में एक भव्य वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम “Stop Violence Against Women” (महिलाओं के प्रति हिंसा बंद करो) रही। यह भव्य आयोजन AIWC (ऑल इंडिया विमेन्स कॉन्फ्रेंस), नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित किया गया। लगभग 100 वर्ष पुरानी इस संस्था के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से टी-शर्ट भी वितरित की गईं। कार्यक्रम का नेतृत्व गांधी नारी कल्याण समिति की सचिव श्रीमती नीरा गोयल ने किया। उनके मार्गदर्शन एवं प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। वॉकाथॉन के दौरान चिकित्सा सहायता के लिए डॉक्टर चारू चौहान उपस्थित रहीं। वहीं धामपुर के सीओ द्वारा ट्रैफिक पुलिस उपलब्ध कराकर विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

वॉकाथॉन का शुभारंभ आर.एस.एम. डिग्री कॉलेज से हुआ। इसमें धामपुर पब्लिक स्कूल, प्रियंका मॉडर्न स्कूल, आर.एस.एम. डिग्री कॉलेज एवं महाराजा राम सिंह राजावत पब्लिक हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। पदयात्रा शुरू होने से पूर्व सभी प्रतिभागियों को पानी की बोतल एवं बिस्कुट के पैकेट वितरित किए गए, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों ने शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए महिला सुरक्षा, सम्मान एवं समान अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि धामपुर शुगर मिल के यूनिट हेड श्री आशीष शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पारुल शर्मा, धामपुर नगर पालिका के चेयरमैन श्री रवि चौधरी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती क्षमा हेमलता, आर.एस.एम. डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि रावल तथा गांधी नारी कल्याण समिति की अध्यक्ष एवं सचिव श्रीमती नीरा गोयल उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया एवं  धामपुर पब्लिक स्कूल विद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं विद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति गीत 'माँ तुझे सलाम' पर शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। छात्रा जानवी ने 'आरंभ है प्रचंड' गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।
 

Related News

मध्य प्रदेश: पिपरिया कला में स्वामित्व योजना का 80% कार्य पूरा, ग्रामीणों को जल्द मिलेंगे प्रॉपर्टी कार्ड

मध्य प्रदेश: साईं खेड़ा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में SIR अभियान और संगठन मजबूती पर बनी रणनीति

उत्तर प्रदेश: बरेली-बीसलपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से नेपाल के दो नागरिकों की मौत, छह घायल

वेस्ट बंगाल: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पुलिस की कार्रवाई, महिंद्रा चारपहिया वाहन भी जब्त; अदालत से मांगी सात दिन की रिमांड

मध्य प्रदेश: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, उदय प्रताप सिंह और जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक सहित जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर हुई नियुक्तियां

उत्तर प्रदेश: बीपीएल परिवारों की महिलाओं को 20 हजार रुपये देने की तैयारी, दो किस्तों में मिल सकती है आर्थिक सहायता


Featured News