-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: शिवपुरी में वरिष्ठ पत्रकार अजय राज सक्सेना की शिकायत पर सुल्तान यादव के खिलाफ FIR दर्ज
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पत्रकार अजय राज सक्सेना की शिकायत पर सुल्तान यादव के खिलाफ FIR दर्ज जान से मारने की धमकी और मारपीट के प्रयास के गंभीर आरोप आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी
विस्तार
मध्य प्रदेश: पत्रकार अजय राज सक्सेना की शिकायत पर सुल्तान यादव के खिलाफ FIR दर्ज जान से मारने की धमकी और मारपीट के प्रयास के गंभीर आरोप आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी आया सामने विभिन्न थानों में पहले से दर्ज हैं कई गंभीर प्रकरण शिवपुरी शहर के वरिष्ठ पत्रकार अजय राज सक्सेना की शिकायत पर थाना कोतवाली शिवपुरी पुलिस ने आरोपी सुल्तान यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(ए) एवं 351(3) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है प्रकरण की जांच के साथ ही आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी अजय राज सक्सेना पिता इन्द्रकुमार सक्सेना उम्र 34 वर्ष निवासी शिव कॉलोनी एसडीएम पब्लिक स्कूल के पास बायपास रोड शिवपुरी ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है शिकायत के अनुसार आरोपी द्वारा उनके विरुद्ध लगातार भ्रामक व आपत्तिजनक टिप्पणियां कर अनुचित दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा था। इस संबंध में फरियादी द्वारा पूर्व में भी पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया था
फरियादी ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया कि दिनांक 27 अक्टूबर 2026 से 7 नवंबर 2026 के बीच घटित घटनाओं के दौरान उनके नाम का दुरुपयोग कर धमकियां देकर तथा उनकी सामाजिक एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया गया
अजय राज सक्सेना ने पुलिस को बताया कि दिनांक 7 नवंबर 2026 को शाम लगभग 4:30 बजे आरोपी सुल्तान यादव उनके घर के बाहर आया और कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी आरोप है कि आरोपी ने उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ने और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए उन्हें भयभीत करने का प्रयास किया। पुलिस ने दर्ज की त्वरित FIR मामले की गंभीरता और पत्रकार की सुरक्षा को देखते हुए थाना कोतवाली शिवपुरी में दिनांक 17 नवंबर 2026 को शाम 7:33 बजे FIR क्रमांक 0888/2026 दर्ज की गई है पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(ए) एवं 351(3) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है मामले की विस्तृत जांच निरीक्षक पुनीत बाजपेई द्वारा की जा रही है।
आरोपी सुल्तान यादव का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने आए दस्तावेजों में जानकारी के अनुसार आरोपी सुल्तान यादव के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में मारपीट रास्ता रोकने धमकी देने आबकारी अधिनियम एवं एससी/एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराओं के तहत कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। विवरण के अनुसार आबकारी थाना शाहाबाद में अपराध क्रमांक 78/23 (दिनांक 23/12/2023) के तहत आबकारी अधिनियम का मामला दर्ज है जबकि 4 सितंबर 2024 को अपराध क्रमांक 98/24 में BNS की धारा 115(2) 126(2) 351(2) 351(3) 352 व SC/ST एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया इसके अतिरिक्त थाना केलवाड़ा में 28 अक्टूबर 2024 को अपराध क्रमांक 217/24 (धारा 115(2) 126(2) 351(2) 351(3) 352 BNS), 8 अप्रैल 2025 को अपराध क्रमांक 59/25 (धारा 115(2) 126(2) 3(5) 352 BNS) तथा 6 मई 2026 को अपराध क्रमांक 83/26 में धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत भी मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
पत्रकार की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग इस पूरे घटनाक्रम को लेकर फरियादी अजय राज सक्सेना ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं गंभीरता से जांच कराने तथा आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को संज्ञान में लेते हुए कठोर कार्रवाई करने की मांग की है उनका कहना है कि किसी भी नागरिक अथवा पत्रकार को धमकी दबाव और भय के माहौल में काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक व्यक्ति को स्वतंत्र रूप से अपनी बात रखने और अपने दायित्वों का निर्वहन करने का अधिकार है उन्होंने पुलिस प्रशासन से प्रकरण में उपलब्ध सभी साक्ष्यों संबंधित अभिलेखों एवं घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की गहन जांच कर उचित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई है।
कानून से ऊपर कोई नहीं अजय राज सक्सेना ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी के साथ व्यक्तिगत विवाद बढ़ाना नहीं बल्कि कानून के दायरे में रहकर अपने अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करना है उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका और पुलिस प्रशासन पर पूरा विश्वास है तथा उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य सामने आएगा और कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी उल्लेखनीय है कि उक्त आरोप फरियादी द्वारा दर्ज कराई गई FIR और प्राप्त विवरणों पर आधारित हैं मामले में आरोपों की पुष्टि एवं अंतिम निष्कर्ष पुलिस विवेचना और न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं।
मध्य प्रदेश: साईं खेड़ा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में SIR अभियान और संगठन मजबूती पर बनी रणनीति
