-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बसपा नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार भोपाल निवासी पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कमलेश दोहरे ने जुलाई 2025 में उसे बहुजन समाज पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा दिया था इ
विस्तार
मध्य प्रदेश: मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार भोपाल निवासी पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कमलेश दोहरे ने जुलाई 2025 में उसे बहुजन समाज पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा दिया था इसी बहाने मिलने के लिए बुलाकर होटल जलसा में उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया गया पीड़िता ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि एक बार कमलेश दोहरे अपने साथ एक अन्य युवक को भी लेकर आया था जिसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया महिला की शिकायत के आधार पर मिसरोद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की मिसरोद और सीहोर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तारी
प्रकरण दर्ज होने के बाद भोपाल के मिसरोद थाने की पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीहोर पहुंची यहां स्थानीय कोतवाली पुलिस के सहयोग से कमलेश दोहरे को गिरफ्तार किया गया। सीहोर कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि मिसरोद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा था जिस पर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक मदद उपलब्ध कराई गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद मिसरोद पुलिस टीम आरोपी को अपने साथ भोपाल ले गई।
सीहोर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं कमलेश दोहरे सीहोर के भारतीय नगर क्षेत्र निवासी कमलेश दोहरे बहुजन समाज पार्टी में इंदौर-भोपाल क्षेत्र के मुख्य जोन प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं वे वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर सीहोर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं राजनीति में सक्रिय होने से पूर्व वे वन विभाग में भी कार्यरत रहे हैं दूसरे आरोपी की तलाश जारी मिसरोद थाना पुलिस के मुताबिक इस प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले से जुड़े सभी बिंदुओं की विवेचना जारी है एक राजनीतिक दल के जिम्मेदार पदाधिकारी पर लगे गंभीर आरोपों में किया गिरफ्तार गिरफ्तारी के बाद सीहोर से भोपाल तक यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
मध्य प्रदेश: साईं खेड़ा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में SIR अभियान और संगठन मजबूती पर बनी रणनीति
