Contact for Advertisement 9650503773


छत्तीसगढ़: धर्म नगरी डोंगरगढ़ में अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल, आखिर कब जागेगा प्रशासन?

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Ravindra Uike , छत्तीसगढ़  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/11/2026 11:05:31 am Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by.: Ravindra Uike ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/11/2026 11:05:31 am
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: धर्म और आस्था की नगरी डोंगरगढ़, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पहुंचते हैं, आज कई ऐसी समस्याओं से जूझ रही है जिन पर शासन-प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: धर्म और आस्था की नगरी डोंगरगढ़, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पहुंचते हैं, आज कई ऐसी समस्याओं से जूझ रही है जिन पर शासन-प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। एक ओर डोंगरगढ़ को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने की बातें की जाती हैं, वहीं दूसरी ओर आम नागरिकों, स्थानीय व्यापारियों, श्रद्धालुओं और गरीब परिवारों से जुड़ी बुनियादी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। समाजसेवक के नाते नगरहित और जनहित से जुड़े कुछ ऐसे मुद्दे उठाना आवश्यक है, जिनका सीधा संबंध आम जनता की जेब, सुरक्षा, अधिकार और सम्मान से है। सवाल यह है कि आखिर इन समस्याओं का समाधान कब होगा और जिम्मेदार विभाग कब अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे? मंदिर ग्राउंड से कालकापारा तक MRP से अधिक कीमत पर सामग्री बिक्री का आरोप डोंगरगढ़ के मंदिर ग्राउंड से लेकर कालकापारा क्षेत्र तक कई स्थानों पर सामग्री निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक कीमत पर बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे आम उपभोक्ताओं और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बाजार में किसी भी वस्तु पर अंकित MRP से अधिक कीमत वसूलना उपभोक्ता अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक अक्सर छोटी-छोटी जरूरतों का सामान खरीदते हैं। ऐसे में यदि उनसे निर्धारित मूल्य से अधिक राशि ली जाती है, तो यह उपभोक्ता हितों के विरुद्ध है। प्रश्न यह है कि क्या खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नापतौल विभाग और जिला उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े अधिकारी समय-समय पर दुकानों का निरीक्षण करते हैं? क्या दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर सामग्री बेचने के नियमों की जानकारी दी जा रही है? प्रशासन से मांग है कि मंदिर ग्राउंड से कालकापारा तक दुकानों की जांच कराई जाए। जहां भी MRP से अधिक कीमत वसूलने की पुष्टि हो, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने की उचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।

धर्म नगरी में सुलभ शौचालय से लेकर पान ठेलों तक व्यवस्थाओं पर सवाल डोंगरगढ़ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता और मूलभूत सुविधाएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। लेकिन नगर में सार्वजनिक सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। सुलभ शौचालयों में साफ-सफाई, निर्धारित शुल्क, शुल्क सूची का प्रदर्शन और संचालकों की जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है। इसी तरह पान ठेलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी नियमों का पालन होना चाहिए। धार्मिक नगरी की पहचान केवल मंदिर और धार्मिक आयोजनों से नहीं होती, बल्कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं से भी होती है। नगरपालिका और संबंधित अधिकारियों को सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण करना चाहिए। निर्धारित शुल्क सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होनी चाहिए और आम नागरिकों से किसी प्रकार की मनमानी वसूली नहीं होनी चाहिए।


सड़कों पर घूमते मवेशी बन रहे दुर्घटनाओं का कारण, आखिर गौशालाओं की व्यवस्था क्यों नहीं? डोंगरगढ़ की सड़कों पर आवारा और बेसहारा मवेशियों की समस्या भी लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में मवेशियों के घायल होने और उनकी मृत्यु की घटनाओं की खबरें सामने आती हैं। कभी बाइक चालक मवेशियों से टकरा जाता है, तो कभी तेज रफ्तार ट्रक या अन्य भारी वाहन की चपेट में आकर बेजुबान पशुओं की जान चली जाती है। कई बार वाहन चालक भी दुर्घटना के बाद मौके से चले जाते हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर इन मवेशियों की जिम्मेदारी किसकी है?

क्या मवेशियों को इसी तरह सड़कों पर घूमने के लिए छोड़ दिया जाएगा? क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है? नगरपालिका, पशुपालन विभाग और जिला प्रशासन को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सड़कों पर घूम रहे बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित गौशालाओं या निर्धारित आश्रय स्थलों तक पहुंचाने की व्यवस्था करनी चाहिए। पशुओं की पहचान, उनके मालिकों की जवाबदेही और नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। बेजुबान पशुओं की सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों की जान की सुरक्षा भी प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।  डोंगरगढ़ में कथित अवैध सूदखोरी का मामला, 5 से 10 प्रतिशत मासिक ब्याज की चर्चा डोंगरगढ़ क्षेत्र में कथित रूप से बिना वैध लाइसेंस के ऊंची दरों पर ब्याज वसूलने का मामला भी गंभीर चिंता का विषय है।

आर्थिक संकट, बीमारी, पारिवारिक परेशानी और रोजगार की मजबूरी में कई जरूरतमंद लोग कर्ज लेने को मजबूर हो जाते हैं। लेकिन यदि इसी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे 5 प्रतिशत से लेकर 10 प्रतिशत तक मासिक ब्याज वसूला जाता है, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है। कुछ लोगों द्वारा मनमाने तरीके से ब्याज और मूलधन की वसूली किए जाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। सवाल यह भी है कि क्या संबंधित व्यक्तियों के पास साहूकारी या धन उधार देने का वैध लाइसेंस है? क्या उनके लेन-देन का रिकॉर्ड और ब्याज की दरें नियमों के अनुरूप हैं? इस विषय पर किसी व्यक्ति विशेष का नाम लेना हमारा उद्देश्य नहीं है। जिन लोगों तक यह बात पहुंचनी चाहिए, वे स्वयं समझ सकते हैं कि किन परिस्थितियों और घटनाओं की ओर संकेत किया जा रहा है।

यह भी जांच का विषय है कि कहीं प्रभावशाली लोगों के संरक्षण या संलिप्तता के कारण जरूरतमंद परिवारों की शिकायतों को अनदेखा तो नहीं किया जा रहा है। जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग है कि डोंगरगढ़ क्षेत्र में गुप्त एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। वैध लाइसेंस, ब्याज दर, लेन-देन के दस्तावेज और शिकायतों की जांच हो। यदि अवैध साहूकारी, धमकी या जबरन वसूली की पुष्टि होती है, तो कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। 

Related News

मध्य प्रदेश: पिपरिया कला में स्वामित्व योजना का 80% कार्य पूरा, ग्रामीणों को जल्द मिलेंगे प्रॉपर्टी कार्ड

मध्य प्रदेश: साईं खेड़ा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में SIR अभियान और संगठन मजबूती पर बनी रणनीति

उत्तर प्रदेश: बरेली-बीसलपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से नेपाल के दो नागरिकों की मौत, छह घायल

वेस्ट बंगाल: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पुलिस की कार्रवाई, महिंद्रा चारपहिया वाहन भी जब्त; अदालत से मांगी सात दिन की रिमांड

मध्य प्रदेश: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, उदय प्रताप सिंह और जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक सहित जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर हुई नियुक्तियां

उत्तर प्रदेश: बीपीएल परिवारों की महिलाओं को 20 हजार रुपये देने की तैयारी, दो किस्तों में मिल सकती है आर्थिक सहायता


Featured News