Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शादी समारोह में खाने के बर्तन पर पंजों जैसे निशान मिलने से हंगामा, लॉन प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/11/2026 05:09:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/11/2026 05:09:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: स्पर्श लॉन में शादी समारोह के दौरान सब्जी के बर्तन पर पंजों जैसे निशान मिलने का आरोप लगा। परिवार ने डीएम और एफएसडीए से शिकायत की तैयारी कीबरेली में पीलीभीत बा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: स्पर्श लॉन में शादी समारोह के दौरान सब्जी के बर्तन पर पंजों जैसे निशान मिलने का आरोप लगा। परिवार ने डीएम और एफएसडीए से शिकायत की तैयारी कीबरेली में पीलीभीत बाईपास रोड स्थित स्पर्श लॉन (स्पर्श होटल एंड रिसॉर्ट) में शादी समारोह के दौरान खाने की व्यवस्था को लेकर विवाद हो गया। मेहमानों को सब्जी परोसने के लिए लाए गए स्टील के बर्तन के बाहरी हिस्से पर कथित तौर पर कुत्तों के पंजों जैसे निशान दिखाई देने के बाद लोगों ने आपत्ति जताई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 10 लाख रुपये से अधिक खर्च करने के बावजूद समारोह में भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। परिवार ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) से करने की तैयारी की है 10 लाख रुपये से अधिक में बुक किया था स्पर्श लॉन


परिवार के मुताबिक, शादी समारोह के आयोजन के लिए पीलीभीत बाईपास रोड स्थित स्पर्श लॉन की बुकिंग 10 लाख रुपये से अधिक की रकम में कराई गई थी। समारोह में बड़ी संख्या में बाराती और रिश्तेदार शामिल हुए थे। भोजन के दौरान जब मेहमान खाना खा रहे थे, तभी एक वेटर बड़े स्टील के कटोरे में सब्जी लेकर पहुंचा। मेहमानों का दावा है कि स्टील के बर्तन के बाहरी हिस्से पर कुत्तों के पंजों जैसे निशान दिखाई दे रहे थे। इसे देखकर लोगों ने बर्तन की सफाई को लेकर सवाल उठाए और कर्मचारियों से जवाब मांगा। देखते ही देखते मौके पर विवाद की स्थिति बन गई कर्मचारियों और प्रबंधन से हुई कहासुनी आरोप है कि मेहमानों की आपत्ति के बाद लॉन के कर्मचारी और प्रबंधक मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिवार के लोगों ने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 

वीडियो में बर्तन को लेकर विवाद और कर्मचारियों से बातचीत का घटनाक्रम सामने आने की बात कही जा रही है। परिवार का आरोप है कि विवाद के दौरान एक कर्मचारी ने कथित तौर पर इसे गलती से हो जाना बताया। हालांकि, परिवार के लोग इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना है कि शादी जैसे बड़े आयोजन में मेहमानों को भोजन परोसने से पहले बर्तनों की स्वच्छता की जांच होनी चाहिए थी चावल अधपके होने का भी लगाया आरोप बर्तन को लेकर हुए विवाद के अलावा परिवार ने समारोह में परोसे गए भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि मेहमानों को दिए गए चावल अधपके थे। इस संबंध में शिकायत करने पर कर्मचारियों ने अगली सुबह प्रबंधन से बात कराने का आश्वासन दिया। 


रिवार का कहना है कि आयोजन के लिए बड़ी रकम खर्च करने के बावजूद भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई में लापरवाही सामने आई। उनका मानना है कि इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, क्योंकि मामला सीधे मेहमानों के स्वास्थ्य से जुड़ा हैडीएम और एफएसडीए से शिकायत की तैयारी
परिवार ने अब सोमवार को जिलाधिकारी और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को लिखित शिकायत देने की तैयारी की है। शिकायत के माध्यम से पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और प्रशासनिक जांच अभी सामने नहीं आई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के बाद ही बर्तन की स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और आयोजन स्थल की जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 


Featured News