-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: कानड़ थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कानड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बटावदा में मंगलवार को देर शाम को मामूली कहा सुनी के बाद विवाद बढ़ गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: कानड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बटावदा में मंगलवार को देर शाम को मामूली कहा सुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इसमें युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया घटना में युवक घायल हो गया था। बुधवार को कानड़ पुलिस ने दो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया वह से जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार ग्राम बटावदा में आक्या निवासी दीपक और समीर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान पास में खड़े ग्राम आक्या निवासी सुनील राजपूत दौनो को समझाने पहुंचे आरोप है कि इसी बीच समीर और उसके भाई सोहेल में सुनील पर चाकू से हमला कर दिया। सुनील के पीठ पर चोट आई, जिससे वह घायल हो गया सूचना पर कानड़ पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया आसपास के गांव में करणी सेना के कार्यकर्ता भी बटावदा पहुंच गए। इससे गांव में माहौल गर्मा गया हालांकि ग्रामीणों और पुलिस की समझाइए के बाद स्थिति सामान्य हो गई और बुधवार को समीर साहिल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। वह से दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया। फिलाह घटनाक्रम से जुड़े दो आरोपी फरार है सेराज व इरशाद को पुलिस गिरफ्तार करने का प्रयास जारी हैं।
मध्य प्रदेश: 36 साल पुराने स्थाई वारंट का तामील, ₹10,000 का इनामी आरोपी इंदौर से हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दर्दनाक हादसा, इंसानियत निभाने पहुंचे पांच लोगों की गई जान
उत्तर प्रदेश: गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से धांधली का आरोप, सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायत
उत्तर प्रदेश: धरना-प्रदर्शन की खबरों का ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने किया खंडन
