Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: जिला परिषद सभागार में 127 आधार ऑपरेटर्स को तकनीकी अपडेट्स की दी गई जानकारी

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Namita Chauhan, Date: 11/06/2026 12:36:16 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 11/06/2026 12:36:16 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नागौर जिला प्रशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के तत्वावधान में बुधवार को जिला परिषद सभागार में जिले के आधार ऑपरेटर्स एवं सुपरवाइजर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

राजस्थान: नागौर जिला प्रशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के तत्वावधान में बुधवार को जिला परिषद सभागार में जिले के आधार ऑपरेटर्स एवं सुपरवाइजर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्यों में तकनीकी दक्षता बढ़ाना, त्रुटियों में कमी लाना तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन को और अधिक सुदृढ़ बनाना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न रजिस्ट्रार एवं नामांकन एजेंसियों से जुड़े कुल 127 आधार ऑपरेटर्स एवं सुपरवाइजर्स ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक खेमराज सिंह, केंद्र प्रबंधक, ASK जोधपुर तथा भोमसिंह चौहान, केंद्र प्रबंधक, ASK नागौर द्वारा ECMP (Enrollment Client Multi Platform) प्रणाली से संबंधित प्रक्रियाओं, आधार नामांकन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, नवीन तकनीकी अपडेट्स तथा कार्य की गुणवत्ता सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक कुम्भाराम रेलावत ने की। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं प्रशिक्षण टीम ने प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें आधार सेवाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। रेलावत ने बताया कि राजस्थान में UIDAI से संबद्ध केवल पांच आधार सेवा केंद्र संचालित हैं, जिनमें से एक आधार सेवा केंद्र 14 अप्रैल 2026 से नागौर जिला मुख्यालय पर महिला पुलिस थाना के सामने, नकास गेट के पास संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में वर्तमान में 13 आधार ऑपरेटर्स कार्यरत हैं तथा यहां 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के आधार नामांकन के साथ-साथ आधार से संबंधित अन्य सभी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आधार सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने, पारदर्शिता बढ़ाने तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


Featured News