-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नोटों की माला चोर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस ने थाना अलीगंज और थाना सिरौली क्षेत्र में नोटों की माला चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस ने थाना अलीगंज और थाना सिरौली क्षेत्र में नोटों की माला चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे आरोपी को मौके से दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नोटों की मालाएं, अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। 9 जून 2026 को थाना सिरौली क्षेत्र में एक दुकान से दो अज्ञात युवक नोटों की माला चोरी कर फरार हो गए थे। इसी दिन थाना अलीगंज क्षेत्र में भी दो युवकों ने एक दुकान से 20 रुपये के नोटों की गड्डी और नोटों का हार चोरी कर लिया था। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पुलिस को दोनों घटनाओं में एक ही बाइक और वही दोनों आरोपी दिखाई दिए। इसके बाद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। 11 जून की तड़के करीब 3:50 बजे थाना अलीगंज पुलिस अलीगंज-सिरौली मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सिरौली की ओर से बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर आरोपियों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहिल मलिक पुत्र छोटे खान निवासी थाना कुढ़ फतेहगढ़, जनपद संभल तथा धर्मेंद्र कुमार पुत्र रामवीर सिंह यादव निवासी थाना कुढ़ फतेहगढ़, जनपद संभल के रूप में हुई है। पुलिस ने साहिल के कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। वहीं दोनों आरोपियों के पास से थाना अलीगंज की घटना से संबंधित 5 हजार रुपये की नोटों की माला और थाना सिरौली की घटना से संबंधित 2,100 रुपये की नोटों की माला भी बरामद हुई। वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मुठभेड़ और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
मध्य प्रदेश: 36 साल पुराने स्थाई वारंट का तामील, ₹10,000 का इनामी आरोपी इंदौर से हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दर्दनाक हादसा, इंसानियत निभाने पहुंचे पांच लोगों की गई जान
उत्तर प्रदेश: गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से धांधली का आरोप, सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायत
उत्तर प्रदेश: धरना-प्रदर्शन की खबरों का ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने किया खंडन
