-
☰
No image found.
ओडिशा: भारतीय संस्कृति व सामाजिक सुधार पर परिचर्चा आयोजित, राज्यसभा सांसद सुभाशीष खुंटिया ने किया उद्घाटन
- Photo by : social media
संक्षेप
ओडिशा: पुरी स्थित माॅ मंगला मंदिर संलग्न इन्द्रद्युम्न सरोवर प्रांगण पर अंतर्जातीय जगन्नाथ चेतना व विवेकानंद युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में 17 सितंबर को भारतीय संस्कृति व सामाजिक सुधार
विस्तार
ओडिशा: पुरी स्थित माॅ मंगला मंदिर संलग्न इन्द्रद्युम्न सरोवर प्रांगण पर अंतर्जातीय जगन्नाथ चेतना व विवेकानंद युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में 17 सितंबर को भारतीय संस्कृति व सामाजिक सुधार को लेकर एक संवर्द्धन सभा तथा आलोचनाचक्र आयोजित हुआ । मुख्य अतिथी राज्यसभा सांसद सुभाशीष खुंटिआ ने प्रदीप प्रज्ज्वलन कर इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया । मुख्य अतिथी ने अपनी संवोधन में कहा कि आज कि छात्र छात्राओं को निडर तथा साहसी वनकर मातृभूमि की सेवा के लिए संकल्पबद्ध होना चाहिए । इससे देश की विकास को सुअवसर प्राप्त होगा । मिसाल के तौर पर उन्होने युनानी वीरपुरुष सिकंदर के साहस और निडर स्वभाव को महत्व दिया । मुख्य वक्ता श्रीजगन्नाथ मंदिर परिचालन समिति सदस्य तथा श्रीमंदिर की मुख्य पुरोहित डः सिद्धेश्वर महापात्र ने भक्ति योग पर दिशानिर्देश की । पुरी महिला महाविद्यालय की पुर्व अध्यक्ष सूरत कुमार स्वाइँ ने आचारशुद्धि पर मार्गदर्शन कर सवको जागरुक किया । इस दौरान सूचना व लोकसंपर्क विभाग की सहनिर्दशक संतोष कुमार सेठी,प्रोफेसर प्यारीमोहन पटनायक,पुर्व अध्यक्षा मिनती ओझा और प्रोफेसर महेश्वर दाश को संगठन द्वारा संवर्धित किया गया । कार्यक्रम की आयोजन में संगठन की सचिव प्रोफेसर विश्वजीत दास,राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त आग्निक संतोष कुमार महांति,शिक्षाविद कुलमणि दोरा,प्रवंधक अजय कुमार साहु और डः मनोज कुमार सामंतराय के विशेष सहयोग रहा । सहर की वुद्धिजीवी और महाविद्यालय की छात्र छात्रा इस आलोचनाचक्र में भाग लिए । विवेकानंद युवा शक्ति संगठन की अध्यक्ष तथा पुर्व अध्यापक सुकान्त कुमार महांति ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के साथ संचालन की । आखिर में सर्वधर्म प्रार्थना के वाद आलोचनाचक्र व सभाकार्य समाप्त हुआ । इस अवसर पर संतोष कुमार साहु के द्वारा प्रस्तुत भंडारा प्रसाद की आनंद उपस्थित सवने उठाए ।
उत्तर प्रदेश: एक ही मंच पर आमने-सामने आए विधायक डॉ. राजेश सोनकर और पूर्व विधायक सज्जन वर्मा
उत्तर प्रदेश: आधे घंटे की आंधी-बारिश से तबाही, जगह-जगह गिरे पेड़ और पोल; कई इलाके अंधेरे में डूबे
उत्तर प्रदेश: चलती बाइक में अचानक लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला
