-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप, आक्रोशित ग्रामीणों ने मीरगंज विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: करौरा गांव में करीब एक सप्ताह से बिजली गुल होने से ग्रामीणों में रोष है। जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी के साथ सत्यवीर गंगवार सभासद ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र मीरगंज पहुंचे। उ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: करौरा गांव में करीब एक सप्ताह से बिजली गुल होने से ग्रामीणों में रोष है। जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी के साथ सत्यवीर गंगवार सभासद ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र मीरगंज पहुंचे। उन्होंने बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गत दिनों कुतुबपुर गांव में झूलते तारों से निकली चिंगारी से एक किसान के गन्ने के खेत में आग लगी थी। इसके बाद से करौरा गांव की बिजली बाधित है। एक सप्ताह से बिजली न आने के कारण पेयजल समेत घरेलू काम में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने मीरगंज एसडीओ को समस्या बताई। इनमें संजीव कुमार, सत्यवीर भारत, राजेश गंगवार, गणेश मौर्य आदि शामिल रहे। एसडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को आपूर्ति सुचारु कराने का आश्वासन दिया है। इसके बाद वे लौट गए। , जिसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए।
उत्तर प्रदेश: विश्वकर्मा जयंती पर युवाओं को बड़ी सौगात, बांटे गए टूलकिट और 5 लाख तक के चेक
उत्तर प्रदेश: फरीदपुर में तालाब बनी मुख्य सड़क, जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से 1 लाख की आबादी बदहाल
उत्तर प्रदेश: जीजा के प्रेम में रोड़ा बनी बड़ी बहन की हत्या, 15 साल बाद दोषी छोटी बहन को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश: एक ही मंच पर आमने-सामने आए विधायक डॉ. राजेश सोनकर और पूर्व विधायक सज्जन वर्मा
