Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विश्वकर्मा जयंती पर युवाओं को बड़ी सौगात, बांटे गए टूलकिट और 5 लाख तक के चेक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/09/2026 02:56:56 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/09/2026 02:56:56 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों को टूलकिट और डेमो चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, हर्रैया विधायक अजय सिंह और जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तीन लाभार्थियों को पांच-पांच लाख के चेक  मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत सुरेश चंद्र, जितेंद्र कुमार और अंजू देवी को पांच-पांच लाख रुपये के डेमो चेक दिए गए। भानुप्रताप शर्मा को 2.50 लाख रुपये और मंजीत कुमार को चार लाख रुपये का डेमो चेक प्रदान किया गया।

वहीं, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत हलवाई ट्रेड के 25 लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। इनमें रश्मि सोनी, अंजू मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, प्रदीप कुमार पांडेय, मुबारक हुसैन, रमेश कुमार शुक्ला, मुकेश प्रजापति, अजीत कुमार, मनोज कुमार, कौशिल्या देवी, शेषनाथ, सुमित्रा, ऊषा देवी, संगीता, कांती देवी, उमेशचंद्र, रमेश कुमार, पुष्पा वर्मा, यशोदा, काशीराम, अंजनी देवी, गिरिजेश मिश्रा, सुनीता गुप्ता और राम कुमार शामिल रहे। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर  गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं को स्वरोजगार और उद्यम की दिशा में आगे बढ़ाने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर पांच दीप जलाने की अपील भी की।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपनी क्षमता और कौशल का उपयोग देश के विकास में करने की अपील की। हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि पारंपरिक हुनर को आधुनिक बाजार से जोड़ने की दिशा में योजनाएं काम कर रही हैं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान और युवा उद्यमी विकास अभियान के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।  कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, एलडीएम आरएन मौर्या, विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।