-
☰
No image found.
हरियाणा: डीसी राहुल नरवाल की अध्यक्षता में आयोजन, विद्यार्थियों के लिए पेयजल, बस क्यू शेल्टर और प्रार्थना शेड की सौगात
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी आईटीआई (ITI) में लगा मेगा रक्तदान शिविर, विधायक विनोद भयाना ने लगाई विकास कार्यों की झड़ी डीसी राहुल नरवाल की अध्यक्षता में हुआ आयोजन; विधायक ने पुरानी
विस्तार
हरियाणा: हांसी आईटीआई (ITI) में लगा मेगा रक्तदान शिविर, विधायक विनोद भयाना ने लगाई विकास कार्यों की झड़ी डीसी राहुल नरवाल की अध्यक्षता में हुआ आयोजन; विधायक ने पुरानी यादें ताजा कर संस्थान को दी कई सौगातें वाटर कूलर, बस क्यू शेल्टर और प्रार्थना शेड के निर्माण की घोषणा; युवाओं से की जनसेवा की अपील 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हांसी परिसर में एक मेगा रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक विनोद भयाना ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया।उपायुक्त (DC) राहुल नरवाल की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में विधायक अपनी पुरानी यादों में खो गए और बताया कि 1973 में उन्होंने इसी स्थान पर स्थित 'नेहरू मेमोरियल कॉलेज' में दाखिला लिया था। पुरानी यादें ताजा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों के हित में कई बड़ी घोषणाएं कीं। आईटीआई के लिए विधायक विनोद भयाना की प्रमुख घोषणाएं पेयजल व बैठने की व्यवस्था: विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक-दो दिन के भीतर ही परिसर में दो आरओ (RO) वाटर कूलर लगवा दिए जाएंगे। इसके अलावा आईटीआई के सामने सड़क पर 20 कुर्सियां लगवाने के निर्देश भी दिए गए। परिवहन सुविधा: विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए बसों के ठहराव की उचित व्यवस्था की जाएगी और दो बस क्यू शेल्टर (Bus Queue Shelter) का निर्माण करवाया जाएगा। बुनियादी ढांचे का विकास: परिसर में प्रार्थना सभा शेड और पार्क की चारदीवारी का निर्माण करवाया जाएगा। विधायक ने मौके से ही संबंधित उच्च अधिकारियों को फोन कर इन कार्यों को शीघ्र शुरू करवाने के कड़े निर्देश दिए। नए भवनों को मंजूरी का आश्वासन: मल्टीपरपज हॉल और कॉन्फ्रेंस रूम के निर्माण के लिए सरकार को तुरंत प्रस्ताव भेजने को कहा गया है, जिन्हें जल्द मंजूर करवाने का आश्वासन भी विधायक ने दिया। अतिथियों का प्रेरक संदेश विधायक विनोद भयाना ने रक्तदान को पुनीत कार्य बताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार 'बिना पर्ची-बिना खर्ची' के पारदर्शी तरीके से युवाओं को रोजगार दे रही है। वहीं, एसडीएम राजेश खोथ ने भी विद्यार्थियों से मानवता की भलाई के लिए रक्तदान के साथ-साथ मरणोपरांत नेत्रदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी आईटीआई के प्रधानाचार्य भूप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन सुरजीत गुर्जर, राजनैतिक सचिव दिनेश भूटानी, सुभाष यादव और रवि अरोड़ा सहित आईटीआई का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी और भारी संख्या में रक्तदाता उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: विश्वकर्मा जयंती पर युवाओं को बड़ी सौगात, बांटे गए टूलकिट और 5 लाख तक के चेक
उत्तर प्रदेश: फरीदपुर में तालाब बनी मुख्य सड़क, जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से 1 लाख की आबादी बदहाल
उत्तर प्रदेश: जीजा के प्रेम में रोड़ा बनी बड़ी बहन की हत्या, 15 साल बाद दोषी छोटी बहन को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश: एक ही मंच पर आमने-सामने आए विधायक डॉ. राजेश सोनकर और पूर्व विधायक सज्जन वर्मा
