Contact for Advertisement 9650503773


Punjab Crime News: पुलिस की अभियुक्त कार्रवाई, 4 आरोपियों समेत भारी मात्रा में ड्रग्स किया गया बरामद 

- Photo by : social media

शिखा पांडेय पंजाब   Published by: , शिखा पांडेय पंजाब   Edited By: Kunal, Date: 20/04/2026 02:32:48 pm Share:
  • शिखा पांडेय पंजाब
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/04/2026 02:32:48 pm
Share:

संक्षेप

पंजाब: होशियारपुर से पुलिस की बड़ी सफलता सामने आ रही है, जहाँ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हर किलो हेरोइन और विदेशी हथियारों के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

 पंजाब: होशियारपुर से पुलिस की बड़ी सफलता सामने आ रही है, जहाँ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हर किलो हेरोइन और विदेशी हथियारों के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपियों का विदेशी गैंगस्टरों से जुड़े होने का खुलासा भी हुआ है।  जानिए पूरा मामला 

 अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हो सकते है आरोपी 

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय और विदेशी कनेक्शन वाले नशा और अवैध हथियार मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने भरी मात्रा में हेरोइन और विदेशी हथियार समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में इस गिरोह के विदेशी  नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका रही थी। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही निगरानी और  खुफिया जानकारी के आधार पर की गई है। इस खुलासे ने इलाके में फैले ड्रग नेटवर्क की जड़े हिलाकर रख दी हैं। 


पुलिस ने किए भारी मात्रा में ड्रग और हथियार बरामद 

पुलिस ने बड़ी को अंजाम देते हुए 10 हेरोइन, दो विदेशी निर्मित पिस्टल, आठ मैगजीन और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए है। इतनी भरी तादात में हथियार मिलना इस गिरोह की गंभीरता को और आपराधिक गतिविधियों में सक्रियता को भी दर्शाती है। जांच एजेंसियों के अनुसार ये नेटवर्क न केवल पंजाब में बल्कि अन्य कई राज्यों में फैला हो सकता है। शुरुआती जांच में सामने आया है की सभी गिरफ्तार 4 आरोपी विदेशी गैंगस्टरों के लिए लोकल हैंडलर के तौर पर काम कर रहे थे। अपराधियों का मुख्या काम ड्रग्स की सप्लाई  करना और अवैध हथियारों को पहुंचाना था। वह लोग सिमा पर बैठे आपने आकाओं के निर्देश पर काम किया करते थे। पुलिस को शक है की ये नेटवर्क सिर्फ एक देश से नहीं बल्कि कई देशों से जुड़ा हो सकता है।  जिसकी जांच की जा रही है। 


गहराई से मामले की जांच में जुटी पुलिस 

इस मामले में पंजाब पुलिस ने गढ़शंकर पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस  के अनुसार इस मामले में और भी कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। क्योकि पुलिस अब आगे और पीछे के लिंक तलाशने में जुटी है, ताकि पूरे नेटवर्क को खत्म किया। हलाकि पुलिस की इस कार्रवाई से देश में चल रहे नशा मुक्ति अभियान को मज़बूती मिली है और कार्रवाई अभी भी जारी है।