-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'असली' हैवान गिरफ्तार, हेडमास्टर नहीं पड़ोसी निकला दोषी
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर (तरयासुजान): जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन करते हुए असली अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में पहले जिस हेडमास्टर पर शक जताया जा रहा था, वह निर्दोष निकले और घटना को पीड़िता के ही एक परिचित ने अंजाम दिया था।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर (तरयासुजान): जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले की गहराई से छानबीन करते हुए असली अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में पहले जिस हेडमास्टर पर शक जताया जा रहा था, वह निर्दोष निकले और घटना को पीड़िता के ही एक परिचित ने अंजाम दिया था। आम देने के बहाने किया था दुष्कर्म पुलिस जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि बीते 10 अप्रैल को कक्षा 1 में पढ़ने वाली 5 वर्षीय मासूम छात्रा स्कूल में लंच होने के बाद घर न जाकर पास ही आम बीनने चली गई थी। वहां आरोपी सुरेंद्र सिंह (पुत्र स्व. रामरतन सिंह), जो पीड़िता के घर आता-जाता था, उसने बच्ची को अकेला पाकर आम देने के बहाने बहला-फुसलाकर उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की सूझबूझ से सुलझी गुत्थी शुरुआती तहरीर में परिजनों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक नईमुद्दीन अंसारी पर संदेह व्यक्त किया था, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में गठित टीमों ने जब गहनता से जांच की, तो शक की सुई सुरेंद्र सिंह की ओर घूमी। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी सुरेंद्र सिंह ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। कानूनी कार्रवाई और पुलिस टीम तरयासुजान पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु.अ.सं. 80/2026 धारा 65(2) BNS व 5M/6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। संपादकीय टिप्पणी: यह मामला समाज के लिए एक चेतावनी है कि कई बार अपराधी हमारे आसपास के ही परिचित होते हैं। पुलिस की सक्रियता ने एक निर्दोष को फंसने से बचाया और असली अपराधी को सलाखों के पीछे पहुँचाया।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक: श्री रामसहाय चौहान
उप-निरीक्षक: श्री मृत्युंजय सिंह
कांस्टेबल: रामनिवास सिंह व विपिन पाण्डेय
जिला कुशीनगर पडरौना से पवन तिवारी की रिपोर्ट
Cyber Crime: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, 300 खातों के जरिए होती थी करोड़ो की ठगी
Suicide Case: शादी के दबाव के चलते प्रेमिका ने की आत्महत्या, प्रेमी के घर से मिला शव
Woman Dead Body Found: कपड़े खरीदने निकली महिला की बेरहमी से हुई हत्या, सुनसान इलाके से मिला शव
Murder and Suicide Case: शराब के नशे में करी पत्नी की हत्या, फिर फंदे से लटकर दी खुद की जान
Delhi Crime News: नजर बनी मौत की वजह, शास्त्री पार्क में युवक की चाकू मारकर हत्या
