Contact for Advertisement 9650503773


Suicide Case: शादी के दबाव के चलते प्रेमिका ने की आत्महत्या, प्रेमी के घर से मिला शव 

- Photo by : social media

शुभि शिखा नयाल छत्तीसगढ़   Published by: , शुभि शिखा नयाल छत्तीसगढ़   Edited By: Kunal, Date: 21/04/2026 03:55:32 pm Share:
  • शुभि शिखा नयाल छत्तीसगढ़
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 21/04/2026 03:55:32 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: रायपुर से एक चौका देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी के घर में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली।

विस्तार

छत्तीसगढ़: रायपुर से एक चौका देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी के घर में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। जानिए आखिर पूरा मामला हैं क्या? दरअसल ये गंभीर मामला रायपुर के टिकरापारा इलाके का हैं, जहाँ एक युवती ने अपने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी और तनाव में रहने लगी थी। 

क्यों और कैसे की आत्महत्या 

पुलिस की पूछताछ के मुताबिक, गुढ़ियारी की रहने वाली कविता का पिछले 7 वर्षों से टिकरापारा के रहने वाले मेहफूज खान के साथ प्रेम संबंध था। रविवार की रात को कविता उसके घर पहुंची, जहां दोनों के बीच शादी को लेकर रात करीब 2:30 बजे तक विवाद चलता रहा। उस वक्त घर में मेहफूज की बहन मौजूद थी, जबकि अन्य सदस्य बाहर थे। विवाद के बाद कविता दूसरे कमरे में चली गई और वहीं उसने फांसी के फंदे से लटकर खुद की जान ले ली। सुबह जब मेहफूज को इस घटना के बारे में पता चला तो उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। 

पुलिस की कार्रवाई 

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक युवती के परिजनों ने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं। टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।