-
☰
No image found.
Minor Girl Rape: सौतेले पिता की दरिंदगी, 14 साल की नाबालिग को बनाया दुष्कर्म का शिकार
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: राजधानी दिल्ली से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ नाबालिग के साथ एक बार फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया हैं।
विस्तार
दिल्ली: राजधानी दिल्ली से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ नाबालिग के साथ एक बार फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया हैं। दरअसल ये मामला रोहिणी डिस्ट्रिक्ट के बेगमपुर का हैं, जहाँ 14 साल की मासूम बच्ची के साथ उसी के सौतेली पिता ने 1 साल तक दुष्कर्म किया। इस मामले का पता तब चला, जब पीड़िता नाबालिग पांच महीने की प्रेग्नेंट हो गई। बताया जा रहा हैं की पीड़ित नाबालिग के पेट निकलने पर माँ ने जब बेटी से इसका कारण पूछा तो पीड़ित ने अपनी सारी आपबीती माँ को बताई, जिसके बाद माँ ने पड़ोसी की सहायता से इस पुरे मामले की शिकायत पुलिस को दी। मामले की सुचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत पीड़ित का मेडिकल करवाया और आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। जानकारी के अनुसार आरोपी बवाना के एक गत्ते फैक्ट्री में काम करता हैं, जो की पिछले पांच वर्षो से बेगमपुर इलाके में किराए के माकन में पत्नी और बेटी के साथ रह रहा था। 7 साल पहले हुई थी पीड़ित के पिता की मौत जानकारी के अनुसार सात साल पहले पीड़िता के पिता की मौत हो गई थी। बताया जा रहा हैं की मौत के दो साल बाद ही पीड़ित की मां ने दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही वह बेगमपुर इलाके में किराए के मकान में रहने लगे थे। पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी किसी से भी बात नहीं करता था और सुबह काम पर जाता फिर रात में घर आता था। वहीं दूसरी ओर मां दिन में घरों में साफ-सफाई का काम करती है। पीड़िता भी चुपचाप रहती थी और किसी से बात नहीं करती थी। वह अक्सर घर के अंदर ही रहती थी।
Haryana Crime News: दोस्त को झांसा देकर उतारा मौत के घाट, गोली मारकर की बेहरहमी से हत्या
