Contact for Advertisement 9650503773


Farmer's Suspicious Death: किसान की संदिग्ध मौत से इलाके में मचा हड़कंप, वीडियो से हुआ आरोपी का खुलासा 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 28/04/2026 03:12:11 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 28/04/2026 03:12:11 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: विदिशा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा हैं, जहाँ सुमेर-सोराई रेलवे स्टेशन के बीच दूसरी रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव मिला हैं।

विस्तार

मध्य प्रदेश: विदिशा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा हैं, जहाँ सुमेर-सोराई रेलवे स्टेशन के बीच दूसरी रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव मिला हैं। दरअसल इस मामले में सोमवार को बेहलोत में रहने वाले किसान गोविंद गुर्जर का शव मिला है, जिसका सिर ट्रैन से कटकर धड़ से अलग हो गया था। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन जब पता चला की किसान ने आत्महत्या करने से पहले चार वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिनसे इस पूरी घटना को हाई-प्रोफाइल साजिश में बदल दिया है। 

जानकारी के मुताबिक मृतक किसान गोविंद गुर्जर ने अपने वीडियो में पूर्व विधायक शशांक भार्गव पर आरोप लगाते हुआ कहा की उसने पूर्व विधायक के यहां 6 महीने तक काम किया था, लेकिन जब उसने विधायक से अपनी मजदूरी और बाकि काम के पैसे मांगे, तो उसे पैसे देने के बजाय जान से मारने की धमकी दी गईं। किसान ने वीडियो में यह तक कहा की विधायक ने उसे बन्दुक देकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुकेश टंडन की हत्या करने के लिए दबाव डाल रहे थे और किसान से कहा गया था कि जब हत्या कर दोगे, तभी पैसे मिलेंगे और उसके पीछे गुंडे भी लगाए गए थे। मृतक किसान के बेटे दीपक गुर्जर ने बताया की पूर्व विधायक ने उनके पिता को डराने और मारने के लिए उनके पीछे गुंडे लगा रखे थे। बेटे ने आरोप लगते हुए कहब हैं की पूर्व विधायक ने उनके पिता की मेहनत से उगाई फसल भी रख ली और जमीन के ठेकेदारी के पैसे भी नहीं दिया। 

विधायक की पहचान 

जानकारी के अनुसार शशांक भार्गव ने 2018 के विधानसभा चुनाव में विदिशा सीट से कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी, जो की 46 साल बाद इस क्षेत्र में कांग्रेस की पहली जीत थी। हालांकि 2024 में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। किसान की सारी वीडियो वायरल होने के बाद विदिशा प्रशासन में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मेल की जांच शुरू कर दी हैं। एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल रेलवे ट्रैक पर मिले शव और वायरल वीडियो को देखते हुए साबुत जुटा रही हैं।