-
☰
No image found.
Murder By Stapping Knife: दिनदहाड़े लूटकांड की वारदात को दिया अंजाम, नाबालिग समेत आरोपी गिरफ्तार, एक युवक की हुई मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: मंगोलपुरी से एक चौका देने वाली सनसनीखेज खबर सामने आ रही हैं, जहाँ दिनदहाड़े एक व्यक्ति से पैसे लूट लिए गए और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विस्तार
दिल्ली: मंगोलपुरी से एक चौका देने वाली सनसनीखेज खबर सामने आ रही हैं, जहाँ दिनदहाड़े एक व्यक्ति से पैसे लूट लिए गए और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के चलते इलाके की सुरक्षा पर कई सवाल उठाए गए हैं, हालाँकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। दरअसल ये मामला मंगोलपुरी के पत्त्थर मार्किट का हैं, जहाँ 45 वर्षीय अनिल के 2,50,000 रुपए और मोबाइल फोन लूट लिया। बताया जा रहा हैं घटना के वक्त अनिल के साथ एक अन्य व्यक्ति संजय सिंह भी था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी हैं। दोनों पीड़ितों को पास ही के संजय गाँधी मेमोरियल अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ संजय सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और अनिल के दाहिने हिस्से में चाकू से गंभीर चोट आई हैं, डॉक्टरों के अनुसार वह पहले से बेहतर हालत में हैं। CCTV के जरिए हुआ पर्दाफाश इलाके में पिछले कुछ महीनों में इसी तरह की कई हिंसक घटनाओं की शिकायत आई जा रही हैं, जिसकी वजह से इलाके के लोग पुलिस प्रशासन की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपनी तहकीकात की रफ़्तार तेज कर दी हैं, जिसमें पुलिस ने इलाके के सारे सीसीटीवी कैमरो को खंगाल कर उनकी फुटेज के जरिए घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान हो गई हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया हैं। बताया जा रहा हैं की गिरफ्तार हुए आरोपियों में से कुछ आरोपी नाबालिक भी हैं। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए मुख्य हमलावरों की तलाश कर रही हैं। DCP के अनुसार, इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए है और इलाके की पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है ताकि निवासियों के अंदर फैले डर और आशंका को कम किया जा सके।
Exposure of Illegal Mining: सड़क हादसे के चलते हुई बाइक सवार की दर्दनाक मौत, अवैध खनन का हुआ खुलासा
Land Dealer Murder: ज़मीन के कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, 1 आरोपी हुआ गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी
Chhattisgarh Illegal Liquor Seizure: अवैध शराब पर बड़ाई गई सख्ती, कुल 3333 केस हुए दर्ज
