-
☰
No image found.
Trafficking of Illegal Drugs: अंतरराष्ट्रीय स्तर के खतरनाक ड्रग्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, 5 आरोपी हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: दिल्ली में आए दिन ड्रग्स की तस्करी को लेकर कई अपराधियों को गिरफ्तार किया गया हैं, जो की अंतर्राष्ट्रीय स्थल पर ड्रग्स की तस्करी करते थे।
विस्तार
दिल्ली: दिल्ली में आए दिन ड्रग्स की तस्करी को लेकर कई अपराधियों को गिरफ्तार किया गया हैं, जो की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स की तस्करी करते थे। ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग स्मगलिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह अपराधी भारत से अमेरिका तक नशीली दवाओं की सप्लाई करते थे और लंबे समय से इस तस्करी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे भारी मात्रा में अवैध दवाईयां भी बरामद की हैं। अवैध दवाओं की तस्करी जांच में और भी कई खुलासे हुए हैं, जिनमे फर्जी कागज़ात और ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शनके जरिए पुरे नेटवर्क को चलाया जाता था। इस मामले की गुप्त सुचना क्राइम ब्रांच को मिली थी। पुलिस की जांच में सामने आया हैं की आरोपी जिन दवाओं की सप्लाई कर रहे थे, उनमें Zolpidem, Tramadol और Diazepam जैसी अवैध दवाईयां भी शामिल थी। ये सभी दवाईयां सामान्य रूप से मेडिकल उपयोग के लिए होती हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल नशे के रूप में भी किया जाता है। आरोपियों ने इन दवाईयों का गलत इस्तेमाल कर इन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचकर काफी ज़्यादा मुनाफा कमाया हैं। इस तरह की अवैध दवाओं की विदेशों में काफी मांग है, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने अपना नेटवर्क मजबूत किया था। कैसे करते थे अवैध दवाओं की तस्करी पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी KYC कागज़ात और नकली बिल तैयार करते थे ताकि कूरियर कंपनियों को गुमराह किया जा सके। इसके बाद ये पार्सल अमेरिका भेज दिए जाते थे। साथ ही ये लोग बड़ी शातिर तरीके से पुरे ड्रग्स के अवैध व्यापार को अंजाम देते थे। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग अलग नकली कागज़ात का इस्तेमाल करते थे, जिससे उन्हें पकड़ना मुश्किल हो गया था, लेकिन क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर सभी अवैध दवाओं समेत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपियों के मोबाइल फ़ोन और बैंक खातों के जरिए पुख़्ता साबुत भी बरामद किए गए हैं। जांच में पुलिस ने व्हाट्सएप चैट, बैंक ट्रांजैक्शन और UPI पेमेंट्स के जरिए इस गैंग के लेन-देन की जानकारी भी मिली है। डिजिटल सबूते के जरिए पुलिस आगे की गहराई से जांच कर रही हैं। पुलिस की कार्रवाई फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं और ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं की इस रेकिट में और कोन कोन शामिल हैं, हालाँकि पुलिस ने इस मामले से जुड़े 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस का कहना हैं की इस मामले से जुड़े कई और आरोपियों की गिरफ्तार होने की भी आशंका हैं। इस कार्रवाई को दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही हैं, जिसमें एक बड़े रेकिट का भंडाफोड़ कर खतरनाक ड्रग्स तस्करो की चैन को भी तोड़ दिया हैं।
Haryana Crime News: दोस्त को झांसा देकर उतारा मौत के घाट, गोली मारकर की बेहरहमी से हत्या
