-
☰
No image found.
Land Dealer Murder: ज़मीन के कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या, 1 आरोपी हुआ गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
झारखण्ड: रांची में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर में दहशत का माहौल फैला दिया है।
विस्तार
झारखण्ड: रांची में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर में दहशत का माहौल फैला दिया है। जमीन के कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं, वह भी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ के घर के पास। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानिए पूरा मामला। आपसी रंजिश के चलते दिया हत्याकांड को अंजाम मृतक भार्गव सिंह बैंक कॉलोनी, ओझा मार्केट के पास रहते थे और गोल्डन सिटी इंडिया नामक कंपनी चलाते थे। जानकारी के मुताबिक, वह नियमित रूप से उसी मंदिर में पूजा करने जाते थे और हमलावरों को इस बात की पहले से ही जानकारी थी। घात लगाए बैठे थे आरोपी जानकारी के मुताबिक भार्गव सिंह मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे। जैसे ही वह ओटीसी मैदान के पास हनुमान मंदिर से बाहर निकले, पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तेजी से जांच शुरू की। कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय टेटे को गिरफ्तार कर लिया। वह अपनी पत्नी के साथ शहर से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया। बाकी आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने रांची की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भार्गव सिंह और विजय टेटे के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया हैं।
Chhattisgarh Illegal Liquor Seizure: अवैध शराब पर बड़ाई गई सख्ती, कुल 3333 केस हुए दर्ज
Cyber Crime: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश, 300 खातों के जरिए होती थी करोड़ो की ठगी
Suicide Case: शादी के दबाव के चलते प्रेमिका ने की आत्महत्या, प्रेमी के घर से मिला शव
Woman Dead Body Found: कपड़े खरीदने निकली महिला की बेरहमी से हुई हत्या, सुनसान इलाके से मिला शव
