Contact for Advertisement 9650503773


Haryana Crime News: दोस्त को झांसा देकर उतारा मौत के घाट, गोली मारकर की बेहरहमी से हत्या  

- Photo by : social media

शुभि शिखा नयाल हरियाणा   Published by: , शुभि शिखा नयाल हरियाणा   Edited By: Kunal, Date: 23/04/2026 05:49:34 pm Share:
  • शुभि शिखा नयाल हरियाणा
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 23/04/2026 05:49:34 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: फ़रीदाबाद से एक दिल देहला देने वाली सनसनीखेज ख़बर सामने आ रही है, जहां युवक के दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी।

विस्तार

हरियाणा: फ़रीदाबाद से एक दिल देहला देने वाली सनसनीखेज ख़बर सामने आ रही है, जहां युवक के दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी। जानिए पूरा मामला। दअरसल ये गंभीर मामला फ़रीदाबाद के भीकम कॉलोनी का है, जहां 20 साल के युवक के दोस्तों ने ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है। परिजनों का कहना है कि अनाज की बोरी उठाने का झांसा देकर घर से अपने साथ ले गए थे। गोली लगने के बाद पीड़ित युवक को तुरंत अस्पताल पहुचाया गया, जहां उसका दो दिन तक इलाज चलता रहा,लेकिन उसकी मौत हो गई। 

इस घटना के बाद मृतक के परिवार सदमे चला गया। मृतक परिजनों के बयान के अनुसर 20 साल के योगेश को उसके दोस्त ये बोलकर ले गए थे कि उन्हें अनाज की बोरी उतारनी है। जिसके बाद उसके वापस न लौटने पर परिजनों को शक होने लगा, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि योगेश को गोली मार दी गई है। जब पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने  देखा कि योगेश के माथे पर गोली लगी हुई हैं और वे गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

पीड़ित युवक को तुरंत पास ही के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां वे दो दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था, लेकिन आख़िरकर उसकी मौत हो गई। परिजनों से पुछताछ करने पर पता चला कि योगेश उनका एक लौटा बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। अपने एक लौते बेटे की हत्या के दर्द ने उन्हें अंदर ही अंदर से तोड़ दिया हैं। 

बताया जा रहा है कि योगेश इन दिनों काम की तलाश में थे और फिल्हाल के लिए वे अपने घर पर ही रह रहा था। मृतिक के परिवार ने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच के मुताबिक आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी जल्द ही उनकी गिरफ्त में होंगे और हत्या की असली वजह का खुलासा किया जाएगा। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।