-
☰
No image found.
IPL Ticket Black Marketing: IPL टिकट ब्लैक के खेल में एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार, सट्टेबाजी के लिंक का भी हुआ खुलासा
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: आईपीएल के रोमांच के बीच टिकटों की कालाबाजारी के खेल को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं, जिसके बाद मामले में और भी बड़े खुलासे हुए हैं।
विस्तार
दिल्ली: आईपीएल के रोमांच के बीच टिकटों की कालाबाजारी के खेल को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं, जिसके बाद मामले में और भी बड़े खुलासे हुए हैं। दरसअल ये मामला अरुण जेटली स्टेडियम का हैं, जहाँ आईपीएल मैचों की टिकट और कॉम्प्लिमेंट्री पास की कालाबाजारी के अपराध में शामिल पेट्रोल पंप के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जानकारी के मुताबिक IPL के मैचों के दौरान टिकट और कॉम्प्लिमेंट्री पास की कालाबाजारी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंकज यादव के रूप में हुई हैं, जो की यूपी के बागपत का रहने वाला हैं। बताया जा रहा हैं की आरोपी पंकज यादव स्टेडियम के बाहर स्थित पेट्रोल पंप का मैनेजर है। पुलिस को इस मामले में शामिल और भी कुछ अन्य आरोपियों के सुराग मिले हैं, जिन्हें पुलिस द्वारा जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच में स्टेडियम से जुड़े कर्मचारियों और सट्टेबाजी नेटवर्क के लिंक भी सामने आए हैं। कैसे हुआ आरोपी का पर्दाफाश बताया जा रहा हैं की अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर से टिकट और कम्प्लीमेंटरी पास को ब्लैक में बेचते हुए 8 मई को आरोपी मुकीम, गुफरान उर्फ साजिद और मोहम्मद फैसल को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पेट्रोल पंप मैनेजर पंकज यादव उन्हें हर मैच के कॉम्प्लिमेंट्री पास और टिकट दिया करता था, जिन्हें वे ज्यादा पैसे लेकर ब्लैक में बेचा करते थे। क्राइम ब्रांच ने सोमवार को आरोपी पंकज को हिरासत में लिया था। टिकट ब्लैक में बेचने वाले कर्मचारी का खुलासा पुलिस की जांच के मुताबिक आरोपी पंकज यादव ने पूछताछ के दौरान स्टेडियम में ब्लैक में टिकट और कॉम्प्लिमेंट्री पास देने वाले कर्मचारी का खुलासा किया है, जिसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपी पंकज यादव के फोन को भी जब्त कर लिया गया हैं ताकि मामले से जुड़े सबूतों को इकठ्ठा किया जा सके। मैच के दौरान खेला जाता है सट्टा पुलिस की जांच में सामने आया हैं की ब्लैक में गेट नंबर 3 और गेट नंबर 6 के पास से टिकट खरीदने वालों में से सट्टेबाज भी हैं। बताया जा रहा हैं की ऐसा पहले भी हो चूका हैं। सेंट्रल जिला पुलिस ने अप्रैल 2023 में भी आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने और खेलाने वाले 25 आरोपियों को अलग-अलग स्टेडियम से पकड़ा था। मई 2021 में आईपीएल मैच के दौरान दो अरोपी सटोरिए और डीडीसीए का पास बनवाकर स्टेडियम में घुस गए थे। इस मामले में डीडीसीए के दो कर्मचारी भी गिरफ्तार हुए थे। दुबई से चलने वाला ऑनलाइन सट्टा ऐप स्टेडियम से हर गेंद का रेट तुरंत ऐप पर अपडेट करता था।
