-
☰
No image found.
Sexual Assault Case: पहले हिन्दू बनकर प्यार के जाल में फसाया फिर किया दुष्कर्म, दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ से दिलदहला वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ एक होटल में विधवा महिला से गैंगरेप और बर्बरता का गभीर मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ से दिलदहला वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ एक होटल में विधवा महिला से गैंगरेप और बर्बरता का गभीर मामला सामने आया है। 15 दिनों तक महिला को कैद कर उसे भयानक यातनाएं दी गई। गुरुवार रात जब पीड़िता जान बचाकर भागी, तो आरोपियों ने उसे पकड़ कर दोबारा बंधक बना लिया । शोर सुनकर इकट्ठी हुई भीड़ ने आरोपियों को घेर लिया और जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। नाम बदलकर आदिल बना राहुल गाजियाबाद की रहने वाली 32 वर्षीय महिला के पति की मौत एक साल पहले हो गई थी। वह अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे के साथ रहती थी। छोटा-मोटा काम करके वह अपना और अपने बच्चे का खर्च उठाया करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सूत्रधार का काम करने वाले आदिल से हुई। आदिल ने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम राहुल बताया। उसने महिला को सहारा देने का भरोसा दिलाया। दोनों के बीच धीरे-धीरे नज़दीकिया बढ़नी शुरू हो गई। आइये जानते है पूरी आखिर है क्या। करीब 15 दिन पहले आदिल ने महिला को मिलने के बहाने अलीगढ़ बुलाया। यहां गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बोनेर स्थित एक होटल में उसे ठहरने के लिए कहा। यहां महिला को पता चला कि जिस शख्स को वह राहुल समझ रही थी वह असल में आदिल है। इस पर महिला ने विरोध किया और वापस जाने की जिद करने लगी। इसके बाद आदिल का असली चेहरा सामने आ गया। महिला का आरोप लगाया है कि आदिल ने होटल संचालक वीरू के साथ मिलकर उसे कमरे में कैद किया था। पिछले 15 दिनों से दोनों आरोपी महिला के साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे। इस दौरान उसके जेवर और सरे पैसे भी चीन लिए। आरोपियों ने महिला पर किए लगातार अत्याचार गुरुवार शाम करीब 5 बजे जब दोनों आरोपी किसी काम से कमरे से बाहर निकले तो पीड़िता अपनी जान बचाकर होटल से भागने का प्रयास किया। लेकिन आदिल ने उसे सड़क पर ही पकड़ लिया और दोबारा बंधक बनाने की कोशिश की। वह उसे घसीटकर वापस ले जाने लगा। विरोध करने पर बीच सड़क पर ही उसे बेरहमी से पीटने लगा। महिला को लहूलुहान हालत में रोते और गिड़गिड़ाते देख राहगीर रुक गए। लोगों ने जब महिला की आपबीती सुनी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी आदिल की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। महिला की हालत गंभीर महिला के डेढ़ साल के मासूम ने टूटे शब्दों में पुलिस को बताया कि किस तरह उसकी मां के साथ दोनों आरोपियों ने किस तरह का अमानवीय व्यवहार किया था। फिलहाल महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों के अनुसार, उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वह इतनी डरी हुई है कि ठीक से बयान भी नहीं दे पा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी आदिल और होटल संचालक वीरू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हलाकि पुलिस इस मामले की हर पहलु से जांच कर रही हैं।
